जहरीली हो रही हैं प्रदेश की नदियां

Updated on 28-04-2022 11:41 PM

भोपाल मप्र में नदियों को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए सरकारी, धार्मिक, राजनीतिक और समाजिक स्तर पर रह-रहकर अभियान चलाया जाता है। लेकिन सारे अभियान असफल साबित हो रहे हैं, क्योंकि प्रदेश की लगभग सारी नदियां प्रदूषण की चपेट में हैं।

कई नदियों का पानी तो जहरीला हो गया है। देश में मां के समान पूजित नदियां इस समय अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। इनमें से मप्र से उद्गम करने वाली कई नदियां भी शामिल हैं। दरअसल सभ्यता की जननी नदियां, उद्योगों की लापरवाही और राज्य केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनदेखी से मृतप्राय सी हो रही हैं।

नर्मदा नदी तो डिंडोरी में बुरी हालत में है। उज्जैन के नागदा में केमिकल फैक्ट्री से निकलने वाला जहर चंबल में जा रहा है। सीहोर में सीवन नदी में बहता पानी नजर ही नहीं रहा।

इस पर काई जमी है। औद्योगिक इकाइयां जहरीले पानी बिना ट्रीट किए नदियों में बहा रही हैं। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्रवाई के बजाय फाइलें अलमारी में बंद कर रहा है।

नाला ट्रैपिंग की योजना

अमरकंटक में बरसों से नाला ट्रैपिंग की योजना बनाई जा रही है। नाले के गंदे पानी को नर्मदा में जाने से रोकने के लिए कई बार चर्चा हुई। डिंडोरी से भी गंदे पानी को नर्मदा में मिलने से रोकने पर बात चली, लेकिन सब फाइलों में ही रह गई। अधिवक्ता सम्यक जैन ने बताया, करीब 6 बड़े नाले डिंडोरी में ही नर्मदा में मिल रहे हैं।

नर्मदा सेवा यात्रा के दौरान सीएम शिवराज सिंह ने डिंडोरी नर्मदा घाट पर नाला ट्रैपिंग की बात कही थी। घोषणा के बाद भी जिला प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की। सीवर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का प्रस्ताव भी गुम हो गया।

चंबल का जल बना जहर

नागदा शहर क्षेत्र की जीवन रेखा चंबल नदी को उद्योग के पानी ने जहरीला बना दिया है। शहर के तीन बड़े उद्योग ग्रेसिम, केमिकल डिवीजन लैक्सेंस उद्योग से प्रतिदिन निकले करोड़ों लीटर जहरीले पानी से शहर की जीवन रेखा चंबल नदी अपना अस्तिव खो रही है।

  नागदा में चंबल के पास की मिट्टी खराब हो गई है। चूने की सफेद परत जमा है। नागदा के मो. रंगरेज ने बताया, कई बार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नागदा और उज्जैन में शिकायत की, पर नतीजा सिफर रहा।

 23 मार्च को सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद बोर्ड की टीम जांच करने पहुंची थी। उन्होंने पानी का सैंपल लिया, पर मिट्टी के नहीं। ग्रेसिम केमिकल के पीछे नाले के रिसाव से जली मिट्टी तक को नहीं देखा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.