
भोपाल। 1008 श्री सुपार्श्वनाथ जिनालय कस्तूरबा नगर में श्रद्धा भक्ति भाव से तीन दिवसीय नवीन वेदिका प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न हुआ। आज प्रातः श्रद्धा भक्ति और आस्था के साथ पूजा विधान शांति धारा के बाद भगवान जिनेंद्र की प्रतिमाओं को नवीन वेदिका पर श्वेत पाषाण के कमलासन पर विराजमान किया तो संपूर्ण जिनालय जयकारों से गूंज उठा।
मंदिर समिति के अध्यक्ष सुनील जैनाविन ने बताया कि, जिनालय में मौजूद श्रद्धालुओं में अभूतपूर्व उत्साह दिखाई दे रहा था। प्रातः भगवान जिनेंद्र का अभिषेक कर विधि विधान से पूजा अर्चना कर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए। विश्व शांति की कामना को लेकर जिनालय में विश्व शांति महायज्ञ में आहुतियां दी गई।
भगवान जिनेंद्र की प्रतिमाओं को विराजमान कर संपूर्ण जिनालय जयकारों से गुंजायमान हो गया और मंगल गीत गाकर झूम झूम कर कर श्रद्धालुओं द्वारा भक्ति नृत्य किए गए। इस अवसर पर समिति के सचिव केवल चंद जैन, पदम जैन, देवेंद्र जैन, शील चंद जैन,
नंदकिशोर जैन, सोधर्म इंद्र बने राजकुमार जैन, कुबेर बने प्रकाश जैन, यज्ञ नायक शिखर जैन वा नरेंद्र नरेश जैन, यशपाल जैन, प्रोफे. अजय जैन, संजय जैन, मुकेश जैन, राजकुमार बेगमगंज एवं गोहिल परिवार द्वारा शिखर के कलशो व स्वर्ण धर्म ध्वजा और भगवान की प्रतिमाओं को कमलासन पर विराजमान किया गया।