राजधानी के तापमान में दो डिग्रीसे की गिरावट

Updated on 22-03-2022 08:28 PM

भोपाल राजधानी सहित पूरे मध्य प्रदेश में तापमान में गिरावट होने लगी है। मंगलवार को राजधानी के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। हवाओं को रुख उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी होने से पारा लुढकने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है।  पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला के अनुसार, पिछले तीन दिनों से अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियां समाप्त हो गई हैं।

 साथ ही हवाओं का रूख उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। इस वजह से पूरे मध्यप्रदेश में तापमान में गिरावट होने लगी है। वर्तमान में अरब सागर में एक प्रति चक्रवात भी बना हुआ है। इसके प्रभाव से महाराष्ट्र से लगे निमाड़ क्षेत्र में कुछ नमी रही है। इसकी वजह से भी तापमान में कमी रही है। बुधवार को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है।

इसके असर से भी अभी दो-तीन दिन तक दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना कम ही है। जिसके चलते फिलहाल गर्मी से राहत मिलती रहेगी। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस या उससे कम दर्ज किया जा सकता है। मंगलवार को मध्यप्रदेश में सबसे कम 15 डिग्री सेल्सियस तापमान रीवा एवं मंडला में दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके के अनुसार मंगलवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। साथ ही यह सोमवार के न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 1.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.