खेत में काम कर रहे परिवार की नौ साल की बच्ची को ले भागा बाघ

Updated on 10-11-2022 05:14 PM
जिले के जयसिंहनगर वन परीक्षेत्र में खेत से नौ साल की एक लड़की को बाघ उठाकर ले गया और उसकी मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार पूनम सिंह अपने दादी और बहनों के साथ खेत गई थी। खेत में फसल काट रहीं दादी व बहनों के सामने से बच्ची को बाघ उठा ले गया। इसके बाद मदद की गुहार स्वजन लगाते रहे। शोर गुल के बाद बच्ची को छोड़कर बाघ गया। बच्ची के ज्यादा गंभीर हो जाने की वजह से उसकी जान चली गई।

इस घटना के बाद ग्रामीण दहशत में है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही बाघ की चहलकदमी बताई जा रही थी। यह घटना मंगलवार की देर शाम की है। जानकारी मिलने पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। जयसिहंनगर वन परिक्षेत्र करकी सर्किल के घियार बीट अन्तर्गत कक्ष क्रमांक P-341 की घटना के बार में डीएफओ गौरव चौधरी ने बताया कि इस क्षेत्र में इस समय बाघ के गांव के आसपास घूमने की सूचना मिली है। एक दर्जन से अधिक बाघ आसपास के इलाकों में बने हुए हैं। यह क्षेत्र बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान से लगा हुआ है, जिसके कारण यहां बाघों का आना-जाना बना रहता है।

उत्तर वन मंडल के डीएफओ गौरव चौधरी ने बताया कि गांव वालों को सतर्क किया जा रहा है कि वह आसपास के जंगलों की और न जाएं और कहीं भी बाघ दिखते हैं तो तत्काल विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को बताएं। जानकारी के अनुसार इस समय लगातार गांव के पास बाघ दिखाई दे रहे हैं, जिससे जय सिंह नगर क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांव में दहशत की स्थिति बनी हुई है। इसके पहले तक हाथियों का डर था और अब बाघ भी घूमने लगे हैं जिसके कारण ग्रामीण अपने घरों में भी सुकून से नहीं रह पा रहे हैं। उन्हें इस बात का डर बना रहता है कि कभी भी हाथी या बाघ नुकसान पहुंचा सकते हैं।

इस क्षेत्र में 4 से 5 बाघ करते है विचरण

मामले की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। जिसके बाद वन विभाग के अधिकारी अपने दलबल सहित मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के साथ वन अमला जंगल में बच्ची को खोजने लगा। कुछ देर खोजने के बाद बच्ची दिखाई तो दी, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्ची के शव का पंचनामा कराकर परिजनों को सौंप दिया। साथ ही तात्कालिक राहत राशि के रूप में विभाग ने 10 हजार रुपए परिजनों को दिया।

बुधवार को वन विभाग के आला अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर उपस्थित हैं। जिनके द्वारा जंगल में बाघ की खोजबीन की जा रही है। बताया गया है कि क्षेत्र में लगभग 4 से 5 बाघ विचरण कर रहे हैं। पीड़ित परिवार को मुआवजे के रूप में 4 लाख रुपए वन विभाग की ओर से दिए जाने की तैयारी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.