सोमवार को भोपाल पहुँचेगी 44वें शतरंज ओलिंपियाड की मशाल

Updated on 03-07-2022 06:53 PM

केंद्र सरकार द्वारा शतरंज खेल को बढ़ावा देने, जागरूकता लाने तथा आज़ादी के 75वें अमृत महोत्सव के रुप में मनाए जाने के उद्देश्य से भारत में पहली बार 44वें शतरंज ओलिंपियाड का आयोजन किया जा रहा है। शतरंज ओलिंपियाड मशाल रिले देश के 75 शहरों से गुजरेगी। सोमवार 4 जुलाई को चेस मशाल रिले भोपाल पहुँचेगी।

ओलिंपियाड मशाल रविवार की शाम को गोवा से इंदौर पहुँचकर उज्जैन के लिए प्रस्थान करेगी। उज्जैन में विक्रम विश्वविद्यालय के विक्रम कीर्ति मंदिर ऑडिटोरियम में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव चेस मशाल रिले का स्वागत करेंगे। ओलिंपियाड मशाल रिले उज्जैन के महाकाल मंदिर एवं शहर के प्रमुख स्थलों का भ्रमण भी करेगी।

सोमवार को चेस ओलिंपियाड मशाल रिले इंदौर स्थित आई.पी.एस. एकेडमी पहुँचेंगी। यहाँ आयोजित समारोह में जल संसाधन, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री श्री तुलसी सिलावट शामिल होकर स्वागत करेंगे। इंदौर में मशाल रिले लालबाग पैलेस सहित शहर के प्रमुख स्थलों का भ्रमण करते हुए भोपाल के लिए रवाना होगी।

भोपाल में टी.टी. नगर स्टेडियम में होने वाले भव्य कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ओलिंपियाड चेस मशाल रिले का स्वागत करेंगी। इसी दिन दोपहर 2:15 बजे मशाल साँची के लिए प्रस्थान करेगी। मशाल रिले का दोपहर 3:15 बजे साँची स्तूप पहुँचने पर स्वागत होगा। साँची से 3:45 बजे ओलिंपियाड मशाल रिले झाँसी के लिए रवाना होगी।

मंगलवार को चेस मशाल रिले प्रातः 11 बजे एल.एन.आई.पी.ई. ग्वालियर पहुँचेगी, जहाँ केन्द्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ओलिंपियाड मशाल का स्वागत करेंगे। मशाल रिले ग्वालियर फ़ोर्ट और शहर के प्रमुख स्थलों का भ्रमण कर दोपहर 12:30 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होगी।

उल्लेखनीय है कि 28 जुलाई से 10 अगस्त तक भारत में शतरंज ओलिंपियाड होने जा रहा है। चेन्नई के महाबलीपुरम में होने वाले शतरंज ओलिंपियाड में 188 देशों के लगभग दो हजार खिलाड़ी शह और मात के खेल का प्रदर्शन करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.