माता-बहनो की परेशानी होगी दूर, घर-घर तक पहुँचाया जायेगा नल से जल : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 25-01-2022 08:07 PM
मुरैना ।  जिले के एक दिवसीय प्रवास पर आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुरैना जिले के कैलारस (सागोरिया पुरा) में आयोजित जल जीवन मिशन कार्यक्रम से मुरैना, जौरा, दिमनी, अम्बाह, सुमावली एवं सबलगढ़ हेतु 527 करोड़ रूपये की लागत से 445 घर-घर, नल-जल योजनाओं का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने 353 करोड़ 57 लाख रूपये की लागत की मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम की चार सड़कों का भूमिपूजन किया। जिसमें 178 करोड़ 87 लाख लागत से कैलारस से जौरा व्हाया पहाड़गढ़, मानपुर, पगारा मार्ग एवं 174 करोड़ 70 लाख रूपये की लागत से तीन मार्ग, पहाड़गढ़ से सहसराम व्हाया मरा कन्हार, खुरजान मार्ग, नुराबाद, पढ़ावली मार्ग से शनिचरा मार्ग, नेपरी से बृजगढ़ी, व्हाया किशनगढ़, कुकरौली मार्ग शामिल है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम से खेल परिसर निर्माण एवं सभामंच निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया।मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम से 300 समूहों एवं ग्रामीण पथ विक्रेता योजना के लाभार्थियों को 7 करोड़ 31 लाख रूपये की राशि का वितरण किया। जिसके अंतर्गत 81 समूहों को 1 करोड़ 60 लाख के सीएलएल का वितरण, ग्रामीण पथ विक्रेता योजना में 34 लाख 80 हज़ार की राशि का वितरण, गणवेश सिलाई में 5 करोड़ 14 लाख की राशि का वितरण, गेहूँ उपार्जन अधिलाभांश में 21 लाख की राशि का वितरण किया गया।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा है कि आज हमने जल जीवन मिशन कार्यक्रम अंतर्गत मुरैना, जौरा, दिमनी, अम्बाह, सुमावली एवं सबलगढ़ हेतु 527 करोड़ लागत की 445 हर-घर, नल-जल योजनाओं का भूमिपूजन किया है। उन्होंने कहाँ माता-बहनो की परेशानी अब दूर होगी, घर-घर तक नल से जल पहुँचाने शीघ कार्य प्रारंभ होगा। उन्होंने कहाँ की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आगे बढ़ाने के लिए कई कार्यकम चला रहे हैं। पीएम सम्मान निधि के तहत किसानों को प्रत्येक वर्ष 2-2 हजार रूपये की तीन किश्त और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 2-2 हजार रूपये की दो किश्त इस प्रकार कुल 10 हजार रूपये की राशि दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास से वंचित नहीं रहेगा। सभी को आवास उपलब्ध कराये जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहाँ प्रदेश में सर्वसुविधा युक्त एवं बेहतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने सीएम राइज़ विद्यालय खोले जायेंगे, जहाँ निजी विद्यालयों से बेहतर सुविधा प्रदान की जायेगी। मुख्यमंत्री ने सभी से आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पंजीयन कराने की बात कही। उन्होंने स्टेज से अधिकारियों को निर्देशित कर तीन महीने में योजना में पंजीयन से शेष बचे व्यक्तियों का पंजीयन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा देश में नि:शुल्क कोरोना का टीका उपलब्ध कराया है। उन्होंने लोगों से कहा कि अभी कोरोना गया नहीं है। कोरोना को लेकर लापरवाही न बरतें। सभी लोग दोनों टीके लगवायें। मास्क लगाएं और 60 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक बूस्टर डोज जरूर लगवायें।?मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि महिला स्व-सहायता समूह को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहाँ समूहों की बहिनें स्कूलों की यूनिफार्म तैयार करेंगी। उचित मूल्य की दुकान और समर्थन मूल्य पर गेंहू, धान, चना आदि खरीदी का कार्य भी उन्हें दिया जाएगा। बच्चों के पोषण आहार का कार्य भी समूहों की महिलाओं को दिया गया है। मुख्यमंत्री ने सागोरिया में राशन दुकान खोलने एवं उसका संचालन महिला स्व-सहायता समूह को देने के निर्देश मंच से दिए।केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने सभा को संबोधित करते हुए कहाँ की प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं मुख्यमंत्री शिवराज जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनता के विकास के लिए प्रतिवद्ध है। केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने जौरा क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री द्वारा दी गई सौग़ातों हेतु उन्हें धन्यवाद एवं बधाई प्रेषित की गई। मुख्यमंत्री ने कैलारस( सागोरिया पूरा) में पौधारोपण किया मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने मुरैना जिले के कैलारस (सागोरिया पुरा) में वृहद् वृक्षारोपण कार्यक्रम में करंज का पौधा लगाया। उनके साथ केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, जिले के प्रभारी मंत्री भारत सिंह कुशवाह सहित अन्य उपस्थित अतिथियों ने भी वृक्षारोपण किया। मुख्यमंत्री ने सभास्थल पर आजीविका मार्ट का अवलोकन किया।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभास्थल पर बनाये गये आजीविका मार्ट पर स्वयं सहायता समूहो द्वारा निर्मित उत्पादों का अवलोकन कर समूह की दीदियों से निर्मित सामग्री के संवंध में जानकारी प्राप्त की। आजीविका मार्ट स्व-सहायता समूह के उत्पादों की बिक्री का ऑनलाइन पोर्टल है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.