सड़क पर बैठे मवेशियों को ट्रक ने रौंदा, आठ की मौत

Updated on 04-05-2022 07:41 PM

 भोपाल सड़क पर बैठे बेसहारा मवेशियों को एक ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में आठ गाय-बछडों की मौत हो गई, वहीं कुछ पशु घायल भी हो गए। पशुओं को रौदने के बाद ट्रक चालक तेजी से ट्रक भगा ले गया। यह हादसा नेशनल हाइवे 12 जयपुर-जबलपुर मार्ग पर बुधवार सुबह के समय हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर खिलचीपुर तहसीलदार मौके पर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक खिलचीपुर तहसील के जैतपुरा गांव के समीप हर दिन मवेशी हाइवे पर बैठ रहते हैं।

 ऐसे में बुधवार को सुबह के समय भी मवेशी बैठे हुए थे। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक पहुंचा और हाइवे पर बैठे मवेशियों को रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक चढ़ने के कारण 8 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही कुछ मवेशी बुरी तरह से लहुलुहान हो गए थे। हादसा अलसुबह का होने के कारण मौके पर आसपास भी स्थानीय लोग नही थे। घटना की जानकारी लगने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी खिलचीपुर थाने पर दी।

 इसके बाद पुलिस खिलचीपुर तहसीलदार आकाश शर्मा मौके पर पहुंचे थे। हालांकि ट्रक का कोई सुराग नही लग सका। जानकारी के मुताबिक इस गांव में 35 लाख की लागत से बनकर गोशाला तैयार है, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में मवेशी सड़क पर बैठे हुए थे, जो अपने आप मे प्रशासन की बड़ी लापरवाही उजागर करता है। गौशाला होने के बावजूद आखिर मवेशियों को वहां क्यों नही रखा गया।

ग्रामीणों का आक्रोश है कि यदि मवेशी गोशाला में होते तो उनकी जान बच सकती थी। कुछ लोगो का कहना है कि गोशाला पूरी तरह से खाली है उसमे कोई मवेशी नहीं है।ग्रामीणों ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ, उस समय गांव में लाइट नही थी। बिजली के अभाव के कारण गांव में आसपास अंधेरा था। इसी अंधेरे का फायदा उठाते हुए ट्रक चालक हादसे के बाद ट्रक लेकर फरार हो गया। आसपास के क्षेत्र में ट्रक को तलाशा भी गया, लेकिन उसका कोई पता नही लग सका था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.