आगामी त्यौहार इन्दौर की गौरवशाली परम्परा के अनुरूप आपसी सौहार्द, एकता, शांति और हर्षोल्लास के साथ मनाये जाएंगे

Updated on 17-03-2022 05:25 PM

इन्दौर। इन्दौर जिले में आगामी सभी त्यौहार इन्दौर की गौरवशाली परम्परा के अनुरूप आपसी सौहार्द, एकता, शांति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाए जाएंगे। त्यौहारों के दौरान गंगा जमुनी संस्कृति का पूरा पालन होगा। यह निर्णय आज यहां सम्पन्न हुई शांति समिति की बैठक में लिए गए। बैठक में कलेक्टर मनीष सिंह, पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनीष कपूरिया, निगमायुक्त प्रतिभा पाल, विधायक विशाल पटेल सहित अन्य सभी अधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य मौजूद थे।

बैठक में कलेक्टर मनीष सिंह ने सभी सदस्यों से त्यौहारों के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में सुझाव लिये। उन्होंने कहा कि सदस्यों द्वारा दिये गये सभी सकारात्मक सुझावों का पूरा पालन किया जायेगा। उन्होंने सभी से अपील की कि आगामी त्यौहार इन्दौर की गौरवशाली परम्परा के अनुरूप मनाये जायें। कोरोना महामारी के पश्चात अब ऐसा समय आया है जब हम खुशनुमा वातावरण में त्यौहार मनायें। उन्होंने त्यौहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने का आग्रह भी नागरिकों से किया। उन्होंने होली के दौरान वृक्ष नहीं काटने की अपील की। साथ ही कहा कि होली विद्युत लाइन के नीचे नहीं जलायें। किसी के ऊपर जबरदस्ती रंग नहीं डालें। गुब्बारे भी नहीं फेंके। सभी नागरिक स्वअनुशासन का पालन करें।

पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा ने बैठक में कहा कि इन्दौर की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप सभी त्यौहार मनाएं। होली, रंग पंचमी और अन्य सभी त्यौहारों पर सुरक्षा के माकूल इंतजाम रखे जाएंगे। सभी थाना स्तरों पर बैठकें हो चुकी हैं। उन्होंने नागरिकों से कहा कि स्वअनुशासन का पालन करते हुए त्यौहारों को उत्साह के साथ मनाएं। सोशल मीडिया की भ्रामक खबरों पर ध्यान नहीं दें। कोई भी ऐसी गतिविधि नहीं करें जो किसी दूसरे के लिए अप्रिय हो।

बैठक में बताया गया कि आगामी त्योहारों के दौरान सभी धर्म स्थलों के आसपास साफ-सफाई, लाइट, पेयजल तथा सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम संबंधित विभागों द्वारा किए जाएंगे। बैठक में होली और रंगपंचमी की व्यवस्थाओं के संबंध में विशेष रूप से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि इस वर्ष रंगपंचमी के अवसर पर गेर परिवर्तित मार्ग से होकर निकलेगी। बैठक में आयोजकों को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित मार्ग से ही गेर निकालें। गेर समय पर निकले। गेर में कोई भी आपत्तिजनक व्यवहार नहीं किया जाये। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि वे अस्पतालों और डिस्पेंसरी में आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था रखें। त्यौहारों के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों का सतत भ्रमण कर व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे। होली और रंगपंचमी पर मदिरा की दुकानें भी बंद रहेंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.