उच्चतम स्तर पर पहुंचा बड़ी झील का जलस्तर

Updated on 24-07-2022 06:25 PM

भोपाल भोपाल एवं आसपास हुई वर्षा के कारण भोपाल के तालाबों एवं जलाशयों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। भोपाल के ऐतिहासिक बड़े तालाब का जलस्तर भी शनिवार को प्रात: अपने उच्चतम स्तर 1666.80 फीट पहुंचने पर भदभदा बांध का एक गेट 11:49 बजे खोला गया।

 निरंतर जलस्तर बढने पर दोपहर 12:55 बजे भदभदा बांध का दूसरा गेट खोल दिया गया। चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मालती राय ने भदभदा बांध के स्वीच रूम भदभदा गेटों का अवलोकन किया और निगम अधिकारियों से चर्चा करते हुए बांध पर और अधिक बेहतर ढंग से सुरक्षा की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अधीक्षण यंत्री उदित गर्ग आदि मौजूद थे।


बड़ी झील का जलस्तर शनिवार को प्रात: 1666.80 फीट पहुंचने पर प्रात: 11:49 बजे गेट नंबर 06 खोला गया उसके उपरांत दोपहर 12:55 बजे गेट नंबर 05 भी खोला गया। बड़ी झील का सबसे निम्न स्तर 1659.15 फीट 04 जुलाई 2022 को था। उसके बाद वर्षा होने पर धीरे-धीरे बड़ी झील का जलस्तर बढना शुरू हुआ और शनिवार को अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचा। भदभदा के गेट खोलने से पहले सुरक्षा के दृष्टिगत्् सायरन आदि बजाए गए और निचली बस्तियों में सुरक्षा के उपाय किये गए। गेट खोलने के समय जिला प्रशासन, पुलिस के अधिकारी और बल मौजूद था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.