प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर , 2 दिन बाद बदलेगा मौसम, कई शहरों में पारा 10 डिग्री से कम

Updated on 24-11-2022 03:47 PM

भोपाल.

मध्यप्रदेश में सर्दी असर दिखाने लगी है. नवंबर की तारीखें बढ़ने के साथ ही सर्दी भी बढ़ती जा रही है. मौसम विभाग कह रहा है इस साल दिसंबर शुरू होने से पहले ही हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ने लगेगी. मंगलवार को प्रदेश में पचमढ़ी सबसे सर्द रहा. यहां तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया. प्रदेश के करीब 10 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया.

नवम्बर के आखिरी हफ्ते में सर्द हवाओं ने मध्य प्रदेश में ठंडक बढ़ा दी है. सुबह और रात के समय चल रही सर्द हवाओं से तेज सर्दी का एहसास हो रहा है. मौसम विभाग का कहना है आने वाले 4 दिन में प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली है. तापमान में एकदम से गिरावट होगी.

4 – 5 दिन बाद पड़ेगी कड़ाके की सर्दी 

मौसम विभाग का कहना है देश के उत्तरी हिस्से में एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहुंच गया है. वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण अगले 4 से 5 दिन तक मध्य प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा. 4 से 5 दिन के बाद प्रदेश में ठंड का एक और दौर शुरू हो सकता है. कड़ाके की सर्दी लोगों को कपकपाएँगी.

25 नवंबर से दिखेगा बदलाव

मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, पहाड़ों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के असर से तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। अगले कुछ दिन तक इंदौर संभाग में सामान्य से कम तापमान रहेगा। 25 नंवबर के बाद पश्चिम विक्षोभ कमजोर होते ही तापमान में फिर से गिरावट का दौर शुरू हो जाएगा।आगामी दो-तीन दिनों में दिन और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है।

दिन में भी सर्दी का अहसास

मंगलवार को भोपाल में दिन का तापमान 27 डिग्री रिकॉर्ड हुआ. सोमवार के मुकाबले तापमान में 0.6 डिग्री का इजाफा हुआ, जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा. रात का तापमान 11.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. 24 घंटे में रात के तापमान में 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई,हालांकि फिर भी वह सामान्य से 2 डिग्री कम रहा. रात के अलावा दिन में भी सर्द हवाओं ने लोगों को तेज़ ठंड का अहसास कराया. उत्तर से आ रही सर्द हवाएं लोगों को कंपकंपा रही हैं. तेज़ हवाओं के कारण तापमान में ज्यादा इजाफा नहीं हो रहा है.

प्रदेश में सबसे सर्द रहा पचमढ़ी

प्रदेशभर में पचमढ़ी सबसे सर्द रहा. पचमढ़ी में न्यूनतम

तापमान 6.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ

-बैतूल 8.8 डिग्री

-रायसेन 8.5 डिग्री

-दतिया 10 डिग्री

-ग्वालियर 10.2 डिग्री

-राजगढ़ 9.6 डिग्री

-इंदौर 11.8 डिग्री

-सागर 12.6 डिग्री

-जबलपुर 9.5 डिग्री

-खजुराहो 8.8 डिग्री

-नौगांव 8.5 डिग्री

-उमरिया मलाजखंड 8.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.