पचमढ़ी में जा रहे युवक की चढाई में फुला दम, हो गया बेहोश

Updated on 01-03-2022 04:42 PM

भोपाल। प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में  बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने पंचमढी जा रहे एक युवक का चढाई में दम फुल गया और वह बेहोश होकर गिर गया। वहां गुजर रहे कलेक्टर-एसपी ने युवक को तत्काल मदद पहुंचाई, जिससे उसकी जान बच गई। युवक के मुंह से झाग निकलने लगा था। युवक के साथ मौजूद लोग भी कुछ नहीं समझ पा रहे थे। इसी दौरान कलेक्टर एसपी का वहां से निकलना हुआ। देर रात युवक की हालत देख कलेक्टर एसपी दोनों अधिकारी जमीन पर गिरे युवक के पास पहुंचे।

 एसपी डा सिंह ने युवक की नब्ज टटोली और सीने हाथों को दबाया। कलेक्टर ने युवक के साथ मौजूद लोगों को ढांढस बंधाया और तुरंत स्वास्थ्य अमले को सूचना भिजवाकर बुलवाया। पुलिस महकमे के सूत्र वाक्य देश भक्ति और जनसेवा को आत्मसात करने वाले एसपी डा गुरकरन सिंह एमबीबीएस हैं। युवक की जान बचाने के लिए अधिकारी काफी देर तक वहीं मौजूद रहे। युवक के साथ आए लोगों से बातचीत भी करते रहे। युवक के साथ मौजूद लोगों बताया कि महादेव मंदिर में दर्शन करने के जाने दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह नीचे गिर गया।

 कुछ समझ ही नहीं आया कि क्या करें। प्राथमिक उपचार के बाद हालत खतरे से बाहर है। नर्मदापुरम कलेक्टर नीरज कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डा गुरकरन सिंह सोमवार देर रात पचमढ़ी पहुंचे और महादेव मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने चौरागढ़ मंदिर आने जाने वाले श्रद्धालुओं से चर्चा कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान चौरागढ़ मंदिर मार्ग पर बेसुध अवस्था में मिले व्यक्ति को कलेक्टर एवं एसपी द्वारा तुरंत मेडिकल टीम के माध्यम से प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया तथा व्यक्ति का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक भी सीढ़ियों के रास्ते चौरागढ़ मंदिर पहुंचे और व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। महाशिवरात्रि पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने के दृष्टिगत कलेक्टर ने चौरागढ़ मंदिर मार्ग सहित बड़ा महादेव एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंदिर आने जाने वाले मार्गो पर पेयजलए पर्याप्त प्रकाश आदि की व्यवस्था रहे। उन्होंने कहा कि किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में तत्काल सहायता के लिए दल तैनात रहें। श्रद्धालुओं को मेला धार्मिक स्थल पर कोई असुविधा होए इस बात का भी अधिकारी ध्यान रखें।

इस बारे में नर्मदापुरम एसपी डा गुरकरन सिंह का कहना है कि पचमढ़ी महादेव मेले की व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे थे तभी युवक बेसुध हालत में मिला। उसे तुरंत प्राथमिक उपचार देकर मेडिकल सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। इस नर्मदापुरम कलेक्टर नीरज सिंह महादेव मेले में उचित व्यवस्थाएं की गई हैं। युवक की तबियत काफी खराब थी, उसे उपचार दिया गया है। सभी अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए कहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.