जबलपुर ARTO के घर में मिला थिएटर और बार

Updated on 18-08-2022 07:40 PM

जबलपुर एआरटीओ के 10 हजार वर्गफीट के महल जैसे मकान में एशो-आराम के तमाम इंतजाम मिले हैं। ईओडब्ल्यू की टीम को ARTO संतोष पाल और उनकी क्लर्क पत्नी रेखा पाल की आय से 650% अधिक संपत्ति मिली है। इनके दस्तावेज और अन्य पहलुओं की टीम जांच कर रही है। ईओडब्ल्यू के छापे की भनक एआरटीओ को पहले ही लग गई थी, इसलिए उन्होंने कुछ बेशकीमती सामान दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया। जब टीम गुरुवार देर रात छापा मारने पहुंची तो रेखा पाल घर में नहीं मिली। बता दें, रेखा पाल ARTO ऑफिस में ही क्लर्क है।

आज सुबह भी ईओडब्ल्यू की टीम ने संतोष पाल के कई संपत्ति की छानबीन शुरू की। आज टीम को 16 लाख रुपए नकद और सोने चांदी के जेवर मिले हैं। ARTO के शताब्दीपुरम स्थित घर में बेसमेंट के अलावा तीन माले भी हैं। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) को प्राप्त शिकायत का सत्यापन निरीक्षक स्वर्णजीत सिंह धामी से कराया गया था।

एशो-आराम का हर सामान मिला

एआरटीओ संतोष पाल के शताब्दीपुरम में स्थित बेसमेंट वाले तीन मंजिला आलीशान घर में सारा सामान लग्जरी है। घर में लिफ्ट से लेकर महंगी शराब रखने का वुडन केस, गार्डन, स्विमिंग पूल, झूमर सहित बेहद कीमती सामान मिला है। वहीं आज एआरटीओ के बैंक लॉकर बैंक खातों के बारे में भी खुलासा हो सकता है।

एआरटीओ को पहले ही लगी भनक

जानकारी के मुताबिक एआरटीओ संतोष पाल को छापे की भनक पहले ही लग चुकी थी। इसके बाद एआरटीओ कुछ लग्जरी सामान को दूसरी जगह शिफ्ट कर रहा था। इसी कारण ईओडब्ल्यू की 30 सदस्यों की टीम को देर रात छापा मार कार्रवाई करनी पड़ी। हालांकि कौन सा सामान कहां भेजा गया है, इसकी जानकारी भी ईओडब्ल्यू की टीम जुटा रही है।पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू देवेंद्र प्रताप सिंह राजपूत का कहना है कि सर्चिंग अभी जारी है। संपत्ति, दस्तावेज के जो भी साथ में लेंगे उनके आधार पर आरोपित की संपत्ति का आकलन किया जाएगा। ARTO संतोष पाल व एआरटीओ कार्यालय में लिपिक उनकी पत्नी रेखा पाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

छापे के दौरान घर पर नहीं थी पत्नी

जानकारी के मुताबिक eow की कार्रवाई के दौरान एआरटीओ संतोष पोल की पत्नी रेखा पाल घर में मौजूद नहीं थी। इसके बाद टीम को आशंका है कि एआरटीओ संतोष पाल के द्वारा जरूरी दस्तावेज व सामान कहीं भेजकर छिपा दिया गया है। इन सभी बिंदुओं पर ईओडब्ल्यू की टीम सख्त पहरा देते हुए जांच करने में जुटी हुई है।सत्यापन में मिले साक्ष्यों के आधार पर अपनी सेवा अवधि के दौरान संतोष पाल और उनकी पत्नी रेखा पाल को वैध स्रोतों से प्राप्त आय की तुलना में उनके द्वारा किए गए व्यय एवं अर्जित संपत्ति 650 प्रतिशत अधिक होना पाया गया हैं। इसके कारण अपराध को पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.