फिर अस्सी पैसे से ज्यादा बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

Updated on 07-04-2022 02:39 PM

भोपाल पेट्रोल डीजल के दाम दिन दूने, रात चौगुने बढ़ रहे हैं। बुधवार पेट्रोल और डीजल के दाम में एक बार फिर 80 पैसे से ज्यादा का इजाफा हो गया। इसके चलते भोपाल में पेट्रोल का भाव 87 पैसे चढ़कर 118.12 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया। वहीं डीजल के दाम भी 82 पैसे उछलकर 101.14 रुपये प्रति लीटर हो गए। सुबह छह बजे से ये बढ़े हुए दाम प्रभावी हो गए। मंगलवार को ही डीजल ने 100 रुपये का आंकड़ा पार किया था।

बीते 16 दिनों में यह 14 बार है, जब तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाए हैं। वहीं 11 बार भाव में 80 पैसे से ज्यादा की वृद्धि हुई है। इसका असर यह है कि इन सोलह दिनों में पेट्रोल 10.78 रुपये और डीजल 10.18 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो गया है। इससे पहले तकरीबन साढ़े चार महीने तक पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे थे। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद से ही पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार बढोतरी हो रही है।

भोपाल पेट्रोल-डीजल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार प्रभावित चल रहा है, इसलिए 22 मार्च से पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी हो रही है। युद्ध विराम होने से अंतराराष्ट्रीय बाजार में स्थिरता आएगी, तभी पेट्रोल-डीजल के बढ़ते हुए दामों से राहत मिलेगी।

अभी ये दिखा असर

श्री भोपाल ट्रांसपेार्ट एसोसिएशन के प्रमुख सोनू मालपानी ने बताया कि मांग सप्लाई पर भाड़ा तय होता है। डीजल के दाम बढऩे से 15 प्रतिशत तक भाड़ा बढ़ा दिया है। शहर में 1600 ट्रक हैं। वहीं लोडिंग वाहनों की संख्या पांच हजार है, जो अलग-अलग वस्तुएं तय स्थान पर पहुंचाने के लिए भाड़ा लेते हैं।

बढ़ेगी महंगाई

गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि पेट्रोल-डीजल दाम बढऩे से उद्योगों में ट्रांसफार्मर, टरबाइन, जनरेटर, इंजनों में लगने वाले उपकरणों का कच्चा माल मंगाना महंगा हो जाएगा। अधिक भाड़ा देना पड़ रहा है। वहीं कपड़ा व्यवसायी दीपक वाधवानी कहते हैं ट्रक लोडिंग वाहन 15 प्रतिशत तक अधिक भाड़ा लेने हैं। जब हमें महंगा कपड़ा पड़ेगा तो लोगों तक महंगे ही कपड़े उपलब्ध करा पाएंगे। इसी तरह बर्तन, किराना, सब्जी, फल सहित अन्य सामग्री भाड़ा बढऩे से महंगी होंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.