फिर एक तेंदुए की मौत से वन विभाग में हड़कंप

Updated on 10-05-2022 07:34 PM

भोपाल प्रदेश के पन्ना जिले में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात्रि फिर एक तेंदुए की मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। प्रथमदृष्टया दो वर्षीय तेंदुए की मौत का कारण सड़क हादसा बताया जा रहा है। प्रदेश में वन्य प्राणियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी वन्य प्राणियों की सुरक्षा में नाकाम साबित हो रहे हैं। तेंदुए की मौत की समुचित जांच के लिए वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा डॉग स्क्वाड टीम को बुलाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पन्ना जिले के उत्तर वन मंडल अंतर्गत वन परीक्षेत्र धरमपुर के अजयगढ़-बांदा रोड ग्राम किशनपुर के पास का है जहां मुख्य सड़क मार्ग से चंद कदमों की दूरी पर यह तेंदुआ संदिग्ध परिस्थितियों में मृत स्थिति में देखा गया।

 सूचना मिलने पर भोर सवेरे वन विभाग के तमाम अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंच गए फिलहाल एक्सपर्ट द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया है घटनास्थल की जांच और मृत तेंदुए के शव के पोस्टमार्टम उपरांत ही मामले की सच्चाई सामने सकेगी। पहले भी पन्ना-कटनी रोड स्टेट हाईवे में एक बाघ शावक की मौत सड़क हादसे मैं हो चुकी है। आपको बता दें कि विगत वर्षों हुई तेंदुओं की गणना में पन्ना जिले में सर्वाधिक तेंदुओं की मौजूदगी बताई गई है।

विगत दो वर्ष पूर्व पन्ना-कटनी रोड स्टेट हाईवे में एक बाघ शावक की मौत भी सड़क हादसे के कारण हो चुकी है। पन्ना जिले का वन अमला और पन्ना टाइगर रिजर्व हादसे को अंजाम देने वाले का पता अब तक नहीं लगा पाया। इसके अलावा विभिन्न वन्य प्राणियों की मौत अक्सर सड़क हादसे में होती रहती है और वन विभाग द्वारा इनके शव को उठाकर उनका अंतिम संस्कार करवा दिया जाता है, लेकिन सोचनीय बिंदु यह है कि वन विभाग का इतना बड़ा हमला होते हुए भी वन्य प्राणियों की असमय सड़क हादसे में मौत हो जाना एक चिंता की बात बताई जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.