प्रदेश के सर्वांगीण विकास का बजट है : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

Updated on 09-03-2022 10:07 PM

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि आज वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा द्वारा प्रस्तुत बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास का बजट है। बजट में गरीबों, युवा, बुजुर्ग, महिलाओं, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों सहित सभी वर्गों का समुचित ध्यान रखा गया है। ऊर्जा विभाग के बजट में 30 प्रतिशत की वृद्धि कर इस वर्ष के लिए 23 हजार 255 करोड़ रूपये का प्रावधान स्वागतयोग्य है।

श्री तोमर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को 21 हजार करोड़ रूपये की सब्सिडी दी गई है। इस वर्ष भी सब्सिडी का प्रावधान इस श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए राहतकारी है। बजट में विद्युत अधोसंरचना सुधार एवं विद्युत हानियों में कमी करने के लिए बजट में 2500 करोड़ रूपये का प्रावधान रखा गया है। साथ ही सभी विद्युत कंपनियों में पूंजीगत कार्यों में 5 हजार 418 करोड़ रूपये का निवेश किया जायेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.