प्रदेश में प्रकृतिक खेती की अपार संभावनाएँ मौजूद - कृषि मंत्री श्री पटेल

Updated on 26-02-2022 06:50 PM

भोपाल। किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने कृषि वैज्ञानिकों को प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिये कार्य-योजना बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान में कृषि वैज्ञानिकों से चर्चा में कहा कि प्राकृतिक खेती में प्रदेश में अपार संभावनाएँ मौजूद हैं। मंत्री श्री पटेल ने संस्थान में फसलों का निरीक्षण भी किया। दर्शन सिंह चौधरी भी थे।

कृषि मंत्री पटेल ने कृषि वैज्ञानिकों से कहा कि प्राकृतिक खेती से जुड़ी गतिविधियों का वैज्ञानिक प्रमाणीकरण करें, जिससे युवा बेहिचक होकर इससे जुड़ें। उन्होंने मिट्टी में उपलब्ध सूक्ष्म जीवों की संख्या एवं प्रकारों का मानचित्रण किये जाने में भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान से अग्रणी भूमिका निभाने का आव्हान किया। श्री पटेल ने इस कार्य में प्रदेश में मौजूद कृषि विश्वविद्यालयों को समन्वय कर कार्य करने को कहा है। उन्होंने अपेक्षा की कि यह कार्य आगामी 6 माह में पूर्ण कर लिया जाये।

कृषि मंत्री श्री पटेल ने प्राकृतिक खेती के विस्तार और प्रोत्साहन के लिये मास्टर-ट्रेनर तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा है कि भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान, मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल और प्रदेश के दोनों कृषि विश्वविद्यालय विस्तृत कार्य-योजना तैयार करें। प्रदेश में 13 हजार किसान मित्रों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संचालित भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्धति योजना में भारत सरकार के मार्गदर्शी निर्देश आधारित कार्य-योजना तैयार कर 200 क्लस्टर तैयार किये जाये।

कृषि वैज्ञानिकों से चर्चा में भारतीय मृदा संस्थान के निदेशक डॉ. अशोक पात्रा ने प्रदेश की मिट्टी में उपस्थित सूक्ष्मजीवीय विविधता एवं संख्या का जीपीएस आधारित मानचित्रण की विस्तृत कार्य-योजना प्रस्तुत की। वैज्ञानिकों से चर्चा में मंत्री श्री पटेल ने आश्वस्त किया कि शोध एवं अनुसंधान में सरकार की ओर से सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जायेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.