फिल्म शूटिंग के लिए प्रदेश में अपार संभावनाएँ : अभिनेता श्री तलवार

Updated on 30-04-2022 05:31 PM

भोपाल ।साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार सुमन तलवार ने कहा कि मध्यप्रदेश में तमिल, तेलुगु, कन्नड, मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी बेहतरीन लोकेशन्स मौजूद हैं। यहाँ पर खूबसूरत नदियाँ, हरे-भरे जंगल, वादियाँ, ऐतिहासिक धरोहर सहित वे सभी तत्व मौजूद हैं, जो फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर्स को आकर्षित करते हैं। वे दक्षिण प्रांतों के छोटे और बड़े डायरेक्टर्स को प्रदेश की खूबसूरत लोकेशन्स, फिल्म पॉलिसी, सब्सिडी सहित अन्य सहयोग एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी साझा करेंगे।

अभिनेता सुमन, डायरेक्टर नितिन चौकसे और एक्ट्रेस प्रीति चौकसे के साथ भोपाल भ्रमण के दौरान मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के कार्यालय पहुँचे। श्री सुमन ने उप संचालक फिल्म टूरिज्म युवराज पडोले से मुलाकात कर प्रदेश में फिल्म शूटिंग की संभावनाओं पर चर्चा की। श्री सुमन ने कहा कि मध्यप्रदेश में शूटिंग के लिए बेहतर संभावनाएँ हैं। फिल्म शूटिंग को ही सिर्फ बढ़ावा नहीं मिलेगा बल्कि पर्यटन भी बढ़ेगा। स्थानीय रोजगार बढ़ेगा तो आय भी बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि इंदौर से खंडवा प्रवास के दौरान नर्मदा नदी किनारा देखा, जो बहुत ही खूबसूरत है। इस तरह की लोकेशन्स फिल्म शूटिंग के लिए मुफिद होती हैं।

अभिनेता श्री सुमन को बताया गया कि मध्यप्रदेश को फिल्म शूटिंग के लिए प्रमुख आकर्षण बनाना एवं निजी निवेश को प्रोत्साहित करना, राज्य में फिल्म शूटिंग के माध्यम से कौशल विकास और रोजगार सृजन करना, फीचर फिल्म, टी.वी. सीरियल, शो, वेब सीरीज, शो, डाक्यूमेंट्री की शूटिंग के लिये वित्तीय अनुदान से मध्यप्रदेश में शूटिंग को प्रोत्साहित करने संबंधी योजनाएँ और कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं।

 साथ ही अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं और दक्षिण भारतीय फिल्म निर्माताओं के लिये विशेष वित्तीय प्रोत्साहन, समय-सीमा में अनुमति की सुविधा और 'मध्यप्रदेश फिल्म पर्यटन नीति-2020 के प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से बताया गया। उप संचालक श्री पडोले ने फिल्म नीति क्रियान्वयन के लिये गठित फिल्म फेसिलिटेशन सेल तथा सिंगल विंडो सिस्टम से फिल्मांकन अनुमति के बारे में भी जानकारी दी।

200 से अधिक फिल्म्स हो चुकी हैं शूट

प्रदेश में हाल ही में अभिनेता अक्षय कुमार ने भोपाल में फिल्म सेल्फी की शूटिंग की है। पिछले दिनों एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म योद्धा के लिए भोपाल के कोलार डैम एवं एयरपोर्ट पर शूटिंग की थी। मध्यप्रदेश में फीचर फिल्मों, टीवी सीरियल, सीरीज, टीवीसी और रियलिटी शो सहित 200 से अधिक परियोजनाओं की शूटिंग अब तक की जा चुकी है। मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में बेहतर एयर कनेक्टिविटी है।

मध्यप्रदेश फिल्म पर्यटन नीति-2020 के लागू होने के बाद सरकार एकल खिड़की ऑनलाइन प्रणाली से सब्सिडी, सभी अनुमतियाँ और मंजूरी प्रदान कर फिल्म पर्यटन को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दे रही है। इस नीति का उद्देश्य मध्यप्रदेश को एक प्रमुख फिल्म निर्माण केंद्र बनाना और राज्य में रोजगार के अवसर पैदा करना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.