जात पात का भेद नहीं मानवता धर्म हमारा है, मानवता की मिसाल है-डॉ कुंवर विजय शाह जी

Updated on 01-08-2022 06:45 PM
ईश्वर राठोर


       आज से कुछ दिन पूर्व आशापुर के पास दो बाइक सवार ग्राम कोटवार की बाइक फिसलने से रोड पर गिर पड़े एक्सीडेंट में मौजी राम के सिर और हाथ पैर में चोट आई लेकिन ग्राम कोटवार नर्मदा प्रसाद  के सीने की स्क्रीन फट जाने से दिल फड़फडाते हुए हुए दिख रहा था, इस घटना की खबर जैसे ही मध्य प्रदेश शासन के वन मंत्री कुंवर विजय शाह को लगी उन्होने तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया,अस्पताल में फोन कर उनके आने से पहले तमाम तैयारियां करवाई, स्वयं मंत्री जी ने उपस्थित होकर बाहर आए दिल को ऑपरेशन के माध्यम से अंदर करवाया ,हालत गंभीर होते देख
 इंदौर के वरिष्ठ डॉक्टरों से चर्चा कर इंदौर भिजवाया उनके पहुंचने से पहले विभागीय पदाधिकारी को अस्पताल में व्यवस्था हेतु भिजवाया जिससे कि ब्लड और इलाज के लिए पैसे की कमी ना हो,शाह जी ने डॉ से चर्चा कर कहा कि हर हाल में मेरे कोटवार की जान बचना चाहिए।

  मध्य प्रदेश शासन के वन मंत्री पहली ऐसी शख्सियत है जिन्होंने विगत कुछ दिनों पहले ही कोटवारों के जीवन में कैसे खुशियां आए,कैसे उनके जीवन स्तर को ऊपर लाया जा सकता है इस बात की चिंता कर हरसूद विधानसभा के कोटवारों का स्वागत और सम्मान किया उनकी मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी तक भिजवाया है,कुछ ग्राम कोटवारों को मछली पालन हेतु तालाब भी स्वीकृत किए हैं जिससे  की उनकी आमदनी बढ़ सके,डॉ विजय शाह जी कोटवारो की जिंदगी में बदलाव के बारे में चिंतन करते रहते हैं,क्यू की गांव का कोटवार राजा महाराजा मुगल शासनकाल से अपनी सेवा देते आ रहा है समय बदलता गया ,लेकिन कोटवारों की जिंदगी में कोई बदलाव नहीं आया ।

 इसी बदलाव का संकल्प लिए  डॉ कुंवर विजय शाह निरंतर प्रयासरत है कि आने वाले समय में जरूर कोटवारों की जिंदगी में खुशहाली लेकर आएंगे,आज उनकी मानवता की मिसाल को जिले के सभी लोग प्रशंसा कर रहे हैं कि आज ग्राम कोटवार नर्मदा प्रसाद को माननीय मंत्री जी ने नया जीवनदान दिया है,आज इंदौर हॉस्पिटल पहुंचकर कोटवार नर्मदा प्रसाद से उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली डॉक्टरों को दिशा निर्देश दिया गया कि इनके इलाज में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होना चाहिए,32000 रुपए की नगद राशि मंत्री जी द्वारा कोटवार को प्रदान की गई और आयुष्मान योजना से इलाज हेतु पांच लाख  की राशि स्वीकृत कराई गई,आप सभी की दुआओं से दादाजी महाराज की कृपा से जल्द स्वस्थ होकर ग्राम कोटवार नर्मदा प्रसाद हमारे बीच होंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.