होली पर खलेगी रंग-गुलाल और पिचकारियों की कमी

Updated on 05-03-2022 05:43 PM

 भोपाल। रंगों के त्योहार होली पर इस बार रंग-गुलाल और पिचकारियों की कमी खलने वाली है।बीते दो सालों में कोरोना वायरस के कारण लोगों ने होली नहीं खेली, इसलिए व्यापारियों ने माल भी नहीं मंगवाया। दो साल बाद होली के त्योहार की रंगत लौटती नजर रही है।

 शहर में रंगारंग गेर फिर निकालने की तैयारी है। बीमारी का प्रकोप थमने के बाद लोग होली मनाने के लिए तैयार हैं। इस बीच रंग-गुलाल का कारोबार करने वाले अजीब परेशानी में हैं। थोक बाजार इस साल माल की कमी से जूझ रहा है।

 इंदौर में रंग-गुलाल और पिचकारियों का बड़ा थोक बाजार है। दो साल से हर बार होली के ठीक पहले कोरोना के मामले बढ़ने से बाजार सुस्त पड़ जाता था। कारोबारियों के अनुसार 2020 और 2021 में तो होली का उत्साह दिखा, ठीक से व्यापार हुआ। बाहर के खेरची विक्रेता जो हर साल शहर से माल लेते थे, वे भी दो वर्षों में दूरी बनाते दिखे।

इस साल भी फरवरी की शुरुआत तक लोग आशंकित थे कि होली मनेगी या नहीं। कोरोना की लहर का भी डर था। लिहाजा तो बाजार ने एडवांस बुकिंग में रुचि दिखाई, पहले से पूछताछ बढ़ी।

बीते दिनों मुख्यमंत्री द्वारा होली मनाने की घोषणा, नाइट कर्फ्यू हटाने और गेर की घोषणा के बाद एकाएक बाजार में उत्साह भर गया। राजधानी में रंग-पिचकारी के थोक कारोबारियों के अनुसार यहां पिचकारियां दिल्ली, मुंबई और गुजरात से आती हैं।

रंग बनाने के कारखाने स्थानीय हैं, लेकिन हर्बल गुलाल खुशबूदार रंग हाथरस, दिल्ली और छत्तीसगढ़ से भी आया है। अब एकदम मांग निकली है तो निर्माताओं ने दाम बढ़ा दिए हैं। खिलौना निर्माता ही पिचकारियों का उत्पादन करते हैं।

 उन्होंने कोरोना के डर से कम माल बनाया, लिहाजा पिचकारियों की कीमतें 50 प्रतिशत पहले बढ़ाई थीं।अब तो दिल्ली-मुंबई में दाम दोगुने तक बताए जा रहे हैं।

 गुजरात की फैक्ट्रियां माल नहीं दे रहीं। पेट्रोलियम की महंगाई से प्लास्टिक महंगा होने को भी कारण बताया जा रहा है। पानी वाले रंगों की कोई कमी नहीं है इसलिए उनके दामों में खास अंतर नहीं आया लेकिन हर्बल और खुशबूदार गुलाल की कमी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.