पैरामेडिकल शुल्क प्रतिपूर्ति मामले में गडबडी की होगी जांच

Updated on 14-03-2022 07:43 PM

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में सोमवार को संसदीय कार्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आश्वासन दिया कि पैरामेडिकल शुल्क प्रतिपूर्ति मामले में  गडबडी की जांच छह महीने में करवा ली जाएगी। इससे पहले कांग्रेस विधायक विनय सक्सेना  ने प्रश्नोत्तरकाल में यह मामला उठाते हुए यह आदिवासियों के हक पर डाका डालने वाला बहुत बडा मामला है। इसमें 12 सौ करोड रुपए का घोटाला हुआ है।  आदिवासियों के हक पर डाका डालने अधिकारियों को कब तक जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मामला 2914 का है और अभी तक जांच चल रही है।

आखिर सरकार किसके दबाव में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने भी दोषी अधिकारियों से वसूली करने के निर्देश जारी कर दिए है इसके बावजूद कार्रवाई नही हो रही है। उन्होंने सरकार से कार्रवाई के लिए समयसीमा बताने की मांग की। प्रश्न के उत्तर में जनजातीय कार्य मंत्री कुमारी मीना सिंह मांडवे कहा कि जांच प्रक्रियाधीन है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोशियों के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी।

विभागीय मंत्री जी के जवाब से असंतुष्ठ विपक्षी सदस्यों ने मामले में संसदीय कार्यमंत्री डा मिश्रा से जवाब देने का अनुरोध किया। नेता प्रतिपक्ष की गैरमाजूदगी में डॉ गोविंद सिंह ने चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि इस मामले की जांच प्रक्रिया में काफी लंबा वक्त लग चुका है, सरकार जांच कब तक पूरी होगी समयसीमा बता दे।प्रश्न का जवाब देते हुए संसदीय कार्यमंत्री डा मिश्रा ने कहा कि छह महीने में मामले की जांच करवा ली जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.