बालिकाओं की शिक्षा में कोई रूकावट नहीं आयेगी : मंत्री डॉ. मिश्रा

Updated on 13-03-2022 06:03 PM

भोपाल। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को दतिया में 3 करोड़ 86 लाख की लागत से नव-निर्मित 100 सीटर कन्या छात्रा भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने नव-निर्मित भवन का अवलोकन भी किया। डॉ. मिश्रा ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा में किसी भी प्रकार की रूकावट नहीं आने दी जायेगी।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने स्कूल शिक्षा विभाग के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 ठण्डी सड़क दतिया में कन्या छात्रावास भवन का लोकार्पण कर कहा कि यह सौगात मिलने से हमारी बेटियों की आवास समस्या का निराकरण होगा। छात्रावास की सुविधा मिलने से बेटियाँ बेहतर तरीके से अपनी शिक्षा ग्रहण कर सकेगी। गृह मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री सेवा भाव से जनता की सेवा कर रहे है।

- यह सुविधाएँ है नव-निर्मित छात्रावास भवन में

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय दतिया में 3 करोड़ 86 लाख की लागत से नवनिर्मित कन्या छात्रावास भवन में भूतल डोरमेट्री कक्ष 9 नग, किचन मय पेन्ट्री, सरवेन्ट रूम, स्टोर रूम, कार्यालय, वार्डन रूम, मेडीकल चैकअप रूम, बड़ा डाईनिंग रूम, मनोरंजन कक्ष, बैंडमिंटन कोर्टयार्ड, कॉमन टॉयलेट बाथरूम, प्रथम तल पर डोरमेट्री कक्ष 16, मनोरंजन कक्ष, लाईब्रेरी, कॉमन टॉयलेट्स बाथरूम का निर्माण किया गया है। इसके अलावा सीमेंट कॉक्रीट पहुँच मार्ग, पेवर ब्लाक, बाऊण्ड्री वॉल, ग्राउण्ड समतलीकरण एवं अन्य आवश्यक कार्य शामिल है।

42 प्रकरणों में दी 19 लाख 75 हजार रूपये की सहायता राशि

मंत्री डॉ. मिश्रा ने शनिवार को अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) नियम 1995 के नियम 11 के तहत पीड़ित 42 व्यक्तियों को 19 लाख 75 हजार रूपये की राहत राशि प्रदान की।

- लोगों से वन टू वन की चर्चा कर सुनी समस्याएं

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने दतिया की राजघाट कालोनी स्थित निवास पर जिले के विभिन्न अंचलों से आए लोगों से वन-टू-वन चर्चा की। उन्होंने समस्याओं को सुना और संबंधितो को निराकरण के निर्देश दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.