राजधानी में अक्षय तृतीया पर बाजारों में होगी धन की बारिश

Updated on 02-05-2022 05:46 PM

   भोपाल राजधानी में अक्षय तृतीया के अवसर पर बाजारों में धन की बारिश होगी अलग-अलग क्षेत्र के व्यवसायी अक्षय तृतीया पर भोपाल आसपास के जिलों में 150 करोड़ रुपये का व्यवसाय होने का अनुमान लगा रहे हैं। बीते दो साल बाद अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक रहेगी। बाजारों में धन की बारिश होगी। कोरोना के कारण दो साल से अक्षय तृतीया पर ठीक से बाजार नहीं खुल रहे थे। एक अनुमान के मुताबिक शहर में अक्षय तृतीया पर पांच हजार विवाह होंगे।

 ऐसे में सराफा, कपड़ा, बर्तन, आटोमोबाइल्स, इलेक्ट्रिकल्स, इलेक्ट्रानिक्स सहित अन्य बाजारों में ग्राहकों की भीड़ रहेगी। इसके अलावा विवाहों के कारण टेंट, कैटरिंग, लाइट, डीजे, मैरिज गार्डन, शादी हाल, होटलों का भी व्यवसाय अच्छा रहेगा। हर तरह की खरीदारी और नई शुरूआत के लिए अबूझ मुहूर्त तीन मई अक्षय तृतीया है। इस दिन बैसाख शुक्ल पक्ष की तीज यानि अक्षय तृतीया पर्व मनाया जाएगा। स्नान, दान का ये पर्व मंगलवार को रोहिणी नक्षत्र में मनेगा। इस बार पांच ग्रहों की शुभ स्थिति और पांच राजयोग में ये महापर्व मनेगा। अक्षय तृतीया पर ऐसा पंच महायोग आज तक नहीं बना। इस दिन तिथि और नक्षत्र का संयोग 24 घंटे होने से खरीदारी, निवेश और लेन-देन के लिए पूरा दिन शुभ रहेगा।

मंगलवार को तृतीया तिथि होने से सिद्धि योग बन रहा है। इस योग में किए गए हर काम में सफलता मिलना लगभग तय होता है। तृतीया को जया तिथि कहा जाता है। यानी जीत देने वाली। यही वजह है कि इस तिथि में किए गए काम लंबे समय तक फायदा देने वाले होते हैं।

यानी उनका अक्षय फल मिलता है। तृतीया मां गौरी की तिथि है।  राजधानी के ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 100 सालों तक ऐसा शुभ संयोग नहीं बनेगा जैसा इस बार अक्षय पर्व पर बन रहा है। अक्षय तृतीया पर रोहिणी नक्षत्र का संयोग बहुत शुभ माना जाता है। जो इस बार बन रहा है। ये पूरे साल अच्छी फसल होने का संकेत है। गेहूं, सोयाबीन और चावल का निर्यात बढ़ सकता है। इस महापर्व पर ग्रह-नक्षत्रों के शुभ संयोग से देश की आर्थिक उन्नति होने के योग बनेंगे। महंगाई पर नियंत्रण रहेगा। व्यापारियों के लिए अच्छा समय रहेगा। हालांकि टैक्स वसूली भी बढ़ सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.