MP में 15KG सोना लूटकांड में बक्सर से तीसरी गिरफ्तारी

Updated on 30-11-2022 05:11 PM

मध्यप्रदेश के कटनी में मण्णपूरम गोल्ड फायनेंस में हुए लूटकांड में मध्यप्रदेश पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है। एमपी पुलिस ने पटना और बक्सर पुलिस की मदद से बक्सर से तीसरी गिरफ्तारी की है। पुलिस ने लूटकांड के बाद बक्सर में छिपकर रह रहे शहबाज खान को छापेमारी कर के गिरफ्तार कर लिया है। एमपी पुलिस शहबाज खान को लेकर पटना आ गई है।

शहबाज नाम बदलकर कटनी में किराए के मकान में रह रहा था। उसने खुद को स्टूडेंट बताया था। उसके पास रणवीर के नाम का फर्जी आधार कार्ड भी था। इस आधार कार्ड में शहबाज की फोटो थी। 10 दिनों तक इसी किराए के मकान से उसने लूटकांड की रेकी की थी।

शहबाज ने पूछताछ में कई राज खोले हैं। शहबाज ने पुलिसिया पूछताछ में घटना में संलिप्त अपने अन्य साथियों के बारे में बताया है। पुलिस अब उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। फिलहाल पुलिस शहबाज से अभी भी कड़ाई से पूछताछ कर रही है।

मंगलवार की देर रात एमपी पुलिस शहबाज को लेकर पटना के लिए रवाना हो गई। शहबाज से लगाताार पूछताछ की जा रही है। शहबाज के मुताबिक कटनी में डकैती करने वाले अपराधी पटना और आसपास के जिले में छिपे हुए हैं। कटनी के मण्णपूरम से हुए सोना लूट कांड में एमपी पुलिस को अभी भी चार अपराधियों की तलाश है।

शहबाज के अनुसार, पुलिस वैशाली के अखिलेश उर्फ विकास, पटना के अर्जुन उर्फ पीयूष, बक्सर के ही मिथलेश उर्फ धर्मेंद्र पाल और अमित सिंह उर्फ विक्कू की तलाश में छापेमारी कर रही है। शहबाज ने एमपी पुलिस को बताया है कि कटनी सोना लूटकांड में इस्तेमाल किए गए कट्‌टा पटना से ही ले गया था। उसने ही अपना नाम और पहचान बदल कर इस पूरी घटना की रेकी की थी।

10 दिन पहले ही शहबाज कटनी पहुंच गया था

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश के कटनी में मण्णपुरम डकैती कांड को अपराधियों ने 26 नवंबर को अंजाम दिया था। यहां 15 किलो सोने की लूट हुई थी। इस घटना के 10 दिन पहले ही शहबाज कटनी पहुंच गया था और रेकी करने लगा था। इसके बाद कर अपने बाकी के छह साथियों को कटनी बुलाया था।

शहबाज खान ने रेकी करने के लिए अपना नाम बदल कर रणवीर कुमार रखा था। इतना ही नहीं शहबाज ने रणवीर कुमार के नाम से आधार कार्ड भी बनवाया था जिसे एमपी पुलिस बरामद किया था। आधार कार्ड पर नाम तो रणवीर कुमार था लेकिन फोटो शहबाज ने अपनी ही लगाया था।

कटनी में किराए का कमरा लिया

शहबाज ने पूछताछ में एमपी पुलिस को बताया कि सब से पहले उसने अपने बदले हुए पहचान के आधार पर कटनी में किराए का कमरा लिया। जहां इसके अन्य साथी इस घटना के दौरान रहे थे। शहबाज ने कटनी में किराए का मकान लिया था।

उसने मकान मालिक को बताया था कि वे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र हैं। शहबाज ने अपने बदले हुए नाम के आधार पर वहां सेकेंड हैंड बाइक भी खरीदी थी। शहबाज बक्सर में ही एक अन्य लूटकांड में जेल भी जा चुका है।

शातिरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही पुलिस

इधर,पटना में एमपी पुलिस की एक टीम पटना के बेऊर जेल में बंद सुबोध सिंह प्रोडक्शन वारंट के आधार पर अपने साथ एमपी ले जाने की तैयारी में है। जिसको लेकर एमपी पुलिस आज कोर्ट में इसके लिए आवेदन भी देगी। वहीं पटना में आए राजस्थान पुलिस भी वैशाली में छापेमारी कर रही है।

राजस्थान के उदयपुर में 29 अगस्त को मण्णपूरम के दफ्तर से 25 किलो सोना और 10 लाख कैश की डकैती की मामले में पुलिस वैशाली के प्रिंस और फंटूस को गिरफ्तार कर चुकी है। इन दोनों के निशानदेही पर राजस्थान पुलिस छपरा के साथ अन्य जगह पर इस लूटकांड के बाकी शातिरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.