उज्जैन दर्शन के लिये आने वाले यहाँ से अमिट छाप लेकर जायें : मुख्यमंत्री चौहान

Updated on 20-09-2022 04:58 PM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर कॉरिडोर का निरीक्षण किया गया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि महाकालेश्वर कॉरिडोर का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। उज्जैन दर्शन के लिये देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालु यहाँ से उनके मन में भगवान महाकालेश्वर और मंदिर के कॉरिडोर की अमिट छाप लेकर जायें। मुख्यमंत्री ने महाकालेश्वर कॉरिडोर में निर्मित नवग्रह मूर्तियों, भगवान शिव से संबंधित कथाओं पर केन्द्रित चित्रों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संबंधित चित्रों के नीचे सरल भाषा में उसका विवरण अंकित करायें, जिससे आमजन को आसानी से संबंधित कथा की जानकारी मिल सके।

मुख्यमंत्री चौहान को कलेक्टर आशीष सिंह ने महाकालेश्वर कॉरिडोर प्रोजेक्ट की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकालेश्वर कॉरिडोर का जन-जन में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये, जिससे महाकालेश्वर कॉरिडोर के उद्घाटन के पूर्व सभी को यहाँ की विशेषता के बारे में जानकारी मिल सके। उज्जैन भ्रमण में उपयुक्त वातावरण निर्मित हो, जिससे भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के बाद उज्जैन से प्रस्थान के दौरान भी लोगों को कॉरिडोर दिखाई दे। मुख्यमंत्री द्वारा कॉरिडोर में किये गये सौन्दर्यीकरण कार्य की प्रशंसा की गई। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया सहित विधायक, जन-प्रतिनिधि, नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.