महर्षि श्री अरविंद के विचार राष्ट्रवादी विचारों का शंखनाद : राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 03-08-2022 07:00 PM

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि महर्षि श्री अरविंद के विचार हमारी स्वतंत्रता यात्रा में राष्ट्रवादी विचारों का शंखनाद था। उन्होंने भारत केवल देश नहीं है, यह हमारी माँ है, देवी है, यह कहते हुए भारतीय राष्ट्रवादी विचारों को व्यापक आधार प्रदान किया था। राज्यपाल श्री पटेल ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर राष्ट्र ध्वज फहराएँ।

राज्यपाल श्री पटेल श्री अरविंदों स्कूल में श्री अरविंद सोसायटी के सार्धशती समारोह श्रंखला के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि भौतिकतावाद के अंधानुकरण के दौर में श्री अरविंद का शिक्षा दर्शन अंधेरे में प्रकाश की तरह है। कृतज्ञ भारतीय होने के नाते हमारा कर्त्तव्य है कि हम उस राष्ट्रवादी विचार के बनने की प्रक्रिया को समझे जो स्वतंत्रता आंदोलन के समय हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के मन में था। इस प्रक्रिया को समझने का सबसे प्रभावी माध्यम महर्षि अरविंद का चिंतन हैं, जिन्होंने सांसारिक जीवन को आध्यात्मिकता के साथ नया आयाम दिया है। उनकी आध्यात्मिकता समाज से विमुखता का समर्थन नहीं करती है। उनका मानना था कि कोई भी व्यक्ति समाज में रहकर ही वंचित वर्ग की मदद करते हुए दैवीय शक्ति प्राप्त कर सकता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने महर्षि अरविंद के चिंतन को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के द्वारा भारतीय सनातन संस्कृति की मूल भावनाओं, भविष्य की चुनौतियों के अनुसार ज्ञान-क्षेत्र के विस्तार का प्रयास किया है। उन्होंने मातृभाषा में शिक्षा के द्वारा विद्यार्थियों में निर्णय करने की शक्ति एवं सृजनात्मक क्षमता के विकास का अवसर दिया है। राज्यपाल ने समारोह का शुभारंभ दीप जला कर किया। उनको स्मृति प्रतीक के रुप में श्री अरविंद साहित्य की पुस्तकों का सेट भेंट किया गया।

पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने कहा कि सरकार द्वारा महर्षि श्री अरविंद की सार्धशती मनाने में पूरा सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत को जगत गुरू के रुप में स्थापित करने का अवसर है। उन क्रांतिकारियों, राष्ट्र नायक-नायिकाओं के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का अवसर है, जिन्होंने हमें स्वाधीन जीवन देने के लिए अपने जीवन का दान कर दिया। सुश्री ठाकुर ने उपस्थित जनों से क्रांतिकारियों के चित्र घर में लगाने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक देशवासी शुद्ध चित्त, तन, मन, धन से राष्ट्र निर्माण में जुट जाएँ।

समारोह के मुख्य वक्ता श्री भैय्या जी जोशी ने कहा कि भारत चैतन्यता का प्रतीक है जिसका मूलभूत चिंतन आध्यात्मिकता द्वारा मानवता का कल्याण है। यही कारण है कि बर्बर, क्रूर नारकीय प्रयत्नों और भारतीयता की जड़ों को नष्ट करने के अंग्रेजों के सबसे घातक प्रहारों के बावजूद भारत राष्ट्र का अस्तिव कायम है। विश्व के मार्गदर्शन करने के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय परम्परा और मनीषियों का ज्ञान बताता है कि विश्व में भारत का सामर्थ्यशाली होना संहारक नहीं, संरक्षक होना है। उन्होंने आधुनिकता और पश्चिमीकरण को समझने और मानसिक गुलामी से मुक्त होकर राष्ट्र भावना को प्रबल बनाना समय की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि मानवता कल्याण भौतिक समृद्धता नहीं, जीवन मूल्यों के संरक्षण में है। भारत को भौतिकता से सुरक्षित रहते हुए नैतिकता के पथ पर चलते हुए और विश्व के कल्याण का दायित्व शिव के समान ग्रहण करना होगा।

कार्यक्रम को श्री अरविंद सोसायटी के उपाध्यक्ष श्री विभाष उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार श्री उमेश त्रिवेदी ने भी संबोधित किया। स्वागत उद्बोधन सोसायटी के अध्यक्ष श्री मनोज शर्मा ने और महासचिव श्री सतीश चित्तवार ने आभार माना। संचालन श्री विनय उपाध्याय ने किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.