दिग्विजय सिंह का मुंह काला करने की धमकी

Updated on 16-03-2022 06:01 PM

भोपाल। दुनिया भर में फिल्म कश्मीर फाइल्स चर्चा में है। देश के कई इलाकों में हिंदूवादी नेता और कार्यकर्ताओं के लिए सिनेमा हाल बुक कर एक साथ फिल्म दिखाने ले जा रहे है उसको लेकर कांग्रेस नेता दिग्गविजय सिंह के ट्वीट ने हिंदूवादी नेताओं को नाराज कर दिया

जिसके बाद बजरंग दल के जिला सयोंजक अंकित चौबे ने धमकी दी की आने वाले समय में हिंदू संगठन दिग्विजय सिंह के उज्जैन आने पर उनका मुंह काला करेगा। आपको बता दे की प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के बड़े नेता दिग्गविजय सिंह ने आरएसएस को लेकर धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाया था। दिग्गविजय सिंह के ट्वीट से हिन्दू संगठन नाराज हो गया और बजरंग दल ने सिंह का मुँह काला करने की धमकी दी।

कश्मीरी पंडितो पर बनी फिल्म कश्मीर फाइल्स विवादों में है। फिल्म में कश्मीरी पंडितो पर किये गए अत्याचार पर आधारित है। इस फिल्म को हिंदूवादी नेताओं ने कई शहरों में फ्री में अपने कार्यकर्ताओं को दिखाने के लिए व्यवस्था की है। सोमवार रात बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के लिए पीवीआर में 180 सीट बुक की थी जिसको देखने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता टावर चौक पहुंचे और नारेबाजी कर फिल्म देखने निकले।

बजरंग दल के सयोंजक अंकित चौबे ने दिग्विजय सिंह को चेतावनी देते हुए कहा कि यह रैली दिग्गविजय के मुँह पर तमाचे के रूप में है ,और वह आगे भी ऐसा ही बयान देते रहे तो आने वाले समय में हिंदू संगठन दिग्गविजय सिंह के उज्जैन आने पर उनका मुंह काला करेगा जिहादियों को खुश करने के लिए और वोट पाने के लिए वे इस तरह के बयान देते हैं।

बजरंग दल के पदाधिकारी का विवादित बयान

बजरंग दल के जिला संयोजक अंकित चौबे ने कहा कि इस फिल्म को समाज का हर वर्ग देखे, वाहन रैली के रूप में एक साथ मिलकर हम आह्वान कर रहे हैं। दिग्गविजय सिंह बहुत वरिष्ठ है लेकिन मुझे लगता है कि जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ती जा रही है

वह सठियाते आते जा रहे हैं, उनका हमेशा से एक ही कार्य है आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल पर गलत टिप्पणी करना और जिहादियों को खुश कर वोट बैंक बनाना हम उनका विरोध करते हैं और ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले समय में उज्जैन आने पर दिग्गविजय सिंह का मुंह काला किया जाएगा, यह रैली निश्चित तौर पर दिग्गविजय सिंह के मुंह पर तमाचा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.