भोपाल में पहली बार बने तीन ग्रीन कॉरिडोर:एक्सीडेंट में ब्रेन डेड 23 साल के युवक का दिल अहमदाबाद भेजा

Updated on 28-11-2022 05:09 PM

राजधानी भोपाल में आज एक साथ तीन ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए। 23 साल के युवक के अंगों से पांच लोगों को नया जीवन मिलेगा। युवक का दिल अहमदाबाद में धड़केगा। किडनी और दूसरे ऑर्गन भोपाल, इंदौर, हैदराबाद के मरीजों को दिए जाएंगे। पुलिस अफसरों की मौजूदगी में सुबह 9 बजे युवक के अंगों को रवाना किया गया।

सोहागपुर के रहने वाले अनमोल जैन का 17 सितंबर को एक्सीडेंट हो गया था। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया। अनमोल के भाई गौरव जैन ने बताया कि पूरे परिवार ने फैसला किया कि अगर किसी को नई जिंदगी मिले, तो इससे बेहतर क्या हो सकता है। अस्पताल के डॉक्टरों के साथ चर्चा के बाद परिवार ने सहमति जताई। अस्पताल प्रबंधन ने ऑर्गन ट्रांसप्लांट कमेटी से संपर्क कर अंगदान की प्रक्रिया पूरी की।

  • सुबह 9.40 बजे पहली एंबुलेंस एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई।
  • दूसरी एंबुलेंस 10.3 बजे इंदौर के लिए रवाना हुई।
  • तीसरी एंबुलेंस 10.41 बजे चिरायु अस्पताल के लिए रवाना हुई।

भोपाल के चिरायु हॉस्पिटल भेजी किडनी

डॉक्टरों की टीम ने अनुमति मिलने के बाद अंग प्रत्यारोपण की प्रक्रिया शुरू की। अनमोल की किडनी भोपाल में ही मरीज को दी जाएगी। किडनी प्रत्यारोपण चिरायु मेडिकल कॉलेज में किया जाएगा। लिवर इंदौर के एक मरीज को दिया जाएगा। आंख और त्वचा को हमीदिया अस्पताल को दिया गया है।

लंग्स डोनेशन को लेकर भी चल रही कोशिशें
अनमोल के परिजन लंग्स भी दान करना चाहते थे। अंगदान समिति ने इसके लिए राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (नोटो) से संपर्क किया। देर रात तक इसके लिए कोई रिसीवर नहीं मिल सका था। अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही कोई रिसीवर मिलेगा, लंग्स को प्राइवेट प्लेन से मरीज के पास भेज दिया जाएगा।

पहली बार तीन कॉरिडोर
अंगों को सुरक्षित मरीजों को पहुंचाने के लिए सुबह सात बजे पहला ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। अनमोल के दिल को सिद्धांता अस्पताल से एयरपोर्ट पहुंचाया गया। यहां से दिल विशेष प्लेन से अहमदाबाद भेजा जाएगा। दूसरा कॉरिडोर सिद्धांता अस्पताल से चिरायु अस्पताल के बीच बनाया गया, जिससे किडनी पहुंचाई गई। आखिरी कॉरिडोर से लिवर को सिद्धांता अस्पताल से इंदौर ले जाया जाया गया है।

कौन सा अंग कहां भेजा
दिल: अहमदाबाद
किडनी: सिद्धांता, चिरायु भोपाल
लिवर: इंदौर

आई और स्किन: हमीदिया भोपाल


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.