तीन थाना इलाको मे अज्ञात वाहनो की टक्कर से तीन की मौत

Updated on 24-03-2022 10:47 PM

भोपाल। शहर के तीन थाना इलाको मे अज्ञात वाहनो की चपेट मे आकर तीन लोगो की जान चली गई। तीनो सड़क हादसों में पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे वाहन चालको की तलाश शुरु कर दी है। बैरसिया पुलिस ने बताया कि पेशे से खेती किसानी करने वाले ग्राम शुक्ला नजीराबाद मे रहने वाले चंदर सिंह गुर्जर (45) ने बीते दिनो अपनी जमीन से गेहूं कटवाया था, जिसकी बिक्री के लिए वो बीती रात अपने बेटे शेर सिंह के साथ ट्रेक्टर से बैरसिया रहे थे।

 इसी दौरान रास्ते मे नदी के पास लघूशंका के लिये ट्रैक्टर चला रहे बेटे को वाहन सड़क किनारे रोकने को कहा। लघुशंका के बाद वो ट्रेक्टर मे सवार होने के लिये वापस रहे थे, तभी अज्ञात तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि वाहन की चपेट मे आये चंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

उधर बिलरिया पुलिस के अनुसार ग्राम बांसासिया में रहने वाले 23 वर्षीय बीनू मीणा बीती दोहपर गांव में स्थित मंडी में एक चाय नाश्ते की दुकान के बाहर खड़ा था। उसी दोरान तेज स्पीड से आये बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसे घातक चोंटे आई थी। आसपास के लोगो की मदद से उसे इलाज के लिये तत्काल ही पटेल नगर में स्थित निजी अस्पताल पहुचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी हालत लगातार नाजूक होती गई, आखिरकार बीती रात उपचार के दौरान उसने दम तोड दिया। वहीं पीएचई में पदस्थ कर्मचारी शांतनु सिंह (45) को 17 मार्च को कार्यालय से वापस लौटते समय लिंक रोड नंबर एक पर पैदल जाते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे मे नाजूक हालत मे उन्हे नर्मदा अस्पताल पहुचाया गया था, जहॉ इलाज के दौरान बीती रात उनकी मौत हो गई। सभी मामलो मे संबधित थाना पुलिस मर्ग कायम कर अज्ञात वाहनो की सुरागशी के प्रयास कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.