जून में मप्र की तीन राज्यसभा सीट हो रही हैं खाली

Updated on 28-03-2022 11:23 PM

भोपाल मध्य प्रदेश कोटे की तीन राज्यसभा सीटें जून में खाली हो रही हैं। इन तीनों के लिए भाजपा और कांग्रेस में जोर आजमाइश शुरू हो गयी है। संख्या बल को देखते हुए दो सीट भाजपा और एक कांग्रेस के खाते में जाना तय है। ये तीन सीटें पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर, संपतिया उइके और विवेक तन्खा का कार्यकाल पूरा होने पर खाली हो रही हैं।

जून में खाली हो रही मध्यप्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए भाजपा और कांग्रेस के अंदर हलचल तेज है। दावेदार कई हैं और सीट सिर्फ 3 हैं। एमजे अकबर, संपतिया उइके और विवेक तन्खा का जून में 6 साल का कार्यकाल पूरा होने वाला है। जाहिर है पुराने के साथ नये दावेदार मैदान में हैं। 3 सीटों में से 2 सीट भाजपा और 1 सीट कांग्रेस के खाते में जाना तय है, लेकिन किसके भाग्य से छींका फूटेगा सारी रस्साकशी इसी के लिए है।

विदा होंगे अकबर, संपतिया और तन्खा

बात सबसे पहले भाजपा की। जून में राज्यसभा सदस्य एम जे अकबर और संपतिया उइके का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। भाजपा के अंदर इन 2 सीटों को लेकर मध्य प्रदेश से लेकर दिल्ली तक के नेताओं की नजर गड़ गई है। यह तय माना जा रहा है कि भाजपा के कोटे वाली सीट खाली होने पर पार्टी किसी नए चेहरे को मौका देकर राज्यसभा भेजेगी। इसके लिए अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को भी ध्यान में रखा जाएगा। सूत्रों के हवाले से खबर है कि भाजपा राज्यसभा की खाली होने वाली 2 सीटों पर एक एससी वर्ग और दूसरे ओबीसी चेहरे को मौका देने की तैयारी में है। भाजपा के अंदर मध्य प्रदेश के नेता भी इन 2 सीटों के लिए अभी से जमावट में जुट गए हैं। हालांकि जो नाम सामने हैं उसमें भाजपा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वर्ग के अध्यक्ष लाल सिंह आर्य का नाम भी शामिल है। इसके अलावा दूसरा नाम भाजपा प्रदेश महामंत्री और ओबीसी वर्ग से आने वाली कविता पाटीदार का नाम है। कविता पाटीदार मालवा अंचल से आती हैं। इसलिए पार्टी ओबीसी के साथ मालवा क्षेत्र में अपना दबदबा बनाने के लिए कविता नाम के सहारे आगे बढ़ सकती है। हालांकि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा कि राज्यसभा की 2 सीटों पर कौन सा चेहरा मध्य प्रदेश से संसद जाएगा।

कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार

भाजपा के बाद बात कांग्रेस की, राज्यसभा की उसके कोटे की एक सीट खाली होगी। कांग्रेस के अंदर एक अनार सौ बीमार जैसे हालात हैं। विवेक तन्खा दोबारा राज्यसभा सांसद बनने के लिए जोर लगा रहे हैं। वो हाल ही में दिल्ली जाकर सोनिया गांधी से मिल चुके हैं। हालांकि उन पर जी 23 गुट का टैग लगा हुआ है। कमलनाथ के करीबी और कांग्रेस पार्टी के लिए कानूनी मामलों में मददगार साबित होने वाले विवेक तन्खा का दोबारा दांव लग पाता है यह कहना एकदम आसान नहीं है। क्योंकि प्रदेश के 2 बड़े नेताओं अजय सिंह और अरुण यादव की नजर भी राज्यसभा की एक खाली सीट पर है। राज्यसभा सांसद बनने के लिए इन दोनों नेताओं ने भी बीते दिनों दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात की है। लेकिन पहले ही राज्यसभा में ठाकुर वर्ग से दिग्विजय सिंह सांसद हैं। ऐसे में अजय सिंह पर पार्टी दांव खेले कि यह मुश्किल है। कांग्रेस के कोटे से राजमणि पटेल ओबीसी वर्ग से राज्यसभा सांसद हैं। ऐसे में दूसरे ओबीसी नेता अरुण यादव को भी मौका मिल पाना मुश्किल नजर रहा है। पार्टी या तो विवेक तन्खा के नाम या फिर किसी नए चेहरे के सहारे राज्यसभा चुनाव में जा सकती है।

2023 का गुणा-भाग

जून में खाली हो रही इन तीन राज्यसभा सीटों के लिए भोपाल से लेकर दिल्ली तक नेता जमावट में लगे हुए हैं। 3 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस ऐसे चेहरों के सहारे राज्यसभा जाने की तैयारी में है जो उसे 2023 के चुनाव में फायदा पहुंचा सके। इसके लिए अभी से गुणा भाग लगाना भी तेज हो गया है। देखना यह होगा कि चुनाव में किसकी लॉटरी लगेगी और एमपी के कोटे से कौन राज्यसभा सांसद बनेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.