मैनिट में घुसा बाघ, मिले पग मार्क, गाय का किया शिकार

Updated on 04-10-2022 04:54 PM

भोपाल
राजधानी Bhopal में मैनिट के हॉस्टल के पास स्टूडेंट को सोमवार-मंगलवार की रात बाघ (tiger) दिखाई दिया। मैनिट (MANIT) प्रबंधन ने वन विभाग को सूचना दी। विभाग की टीम रात से ही बाघ की सर्चिंग कर रही है। मैनिट के हॉस्टल नंबर- 7 और 8 के पास बाघ के पग मार्क मिले है। बाघ ने एक गाय का भी शिकार किया है। मैनिट प्रबंधन ने नोटिस जारी कर ऐतिहातन क्लासेस रद्द कर दी है। स्टूडेंट को हॉस्टल में रहने के लिए कहा गया है।

सोमवार रात को मैनिट में स्टूडेंट्स को बाघ दिखाई दिया। जिसके बाद वह बाइक छोड़कर भाग गए। इसकी उन्होंने वॉर्डन को सूचना दी। इसके बाद प्रबंधन ने रात में वन विभाग को बाघ के मैनिट परिसर में दिखाई देने की जानकारी दी।

मिले पग मार्क, गाय का किया शिकार

भोपाल वन मंडल के डीएफओ आलोक पाठक (DFO of Bhopal Forest Division, Alok Pathak) ने बताया कि मैनिट के हॉस्टल नंबर 7 और 8 के पास बाघ के पग मार्क मिले है। उसने एक गाय का शिकार भी किया है। टीमें सर्चिंग के लिए लगाई गई है। अब हमारा प्रयास उसे आगे बढ़ने से रोकना है। आज वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

इससे पहले जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान (वाल्मी) में भी बाघ कुछ दिन से दिखाई दे रहा था। मैनिट में इसी बाघ के घुसने की बात बताई जा रही है। इसके पहले भोज यूनिवर्सिटी के कुलपति के बंगले में भी यह बाघ दिखाई दे चुका है। इसे टी-123 बाघिन के दो बच्चों में से एक बताया जा रहा है। यह केरवा और कलियासोत एरिया में रहते है।

जानकारों का कहना है कि यह बाघ अपनी टेरेटरी बना रहा है। वाल्मी के आसपास यह बाघ पिछले पांच-छह महीने से मूवमेंट कर रहा है। बाघ अपनी टेरेटरी बनाने के लिए यूरिन से पेड़ों पर एक विशेष स्प्रे करते है। फिर इसके अंदर किसी दूसरे बाघ को आने नहीं देते है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.