तीर्थ-दर्शन योजना आत्मा के आनंद के लिए है

Updated on 23-04-2022 05:05 PM

खण्डवा क्षेत्रीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा है कि जिलेवासी के लिए उत्तम सुख, निरोगी काया के संदेश को चरितार्थ करने के साथ प्रदेश सरकार मन की शांति, बुद्धि के विकास और आत्मिक आनंद के लिए भी कार्य कर रही है। तीर्थ-दर्शन योजना आत्मा के आनंद के लिए पुनः शुरू की गई है। सांसद श्री पाटील ने खण्डवा रेल्व स्टेशन से मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना का शुभारंभ किया।

यात्रा में कुल 500 यात्री तथा उनके सहयोग के लिए अनुरक्षकगण, महिला पुलिस, डॉक्टर्स आदि साथ थे। सभी यात्रियों को कहा गया कि कोई भी यात्री बगैर अनुमति के गाड़ी से नहीं उतरे तथा सफर में सभी एक-दूसरे का सहयोग करें। ट्रेन में चढ़ने के पूर्व सभी यात्रियों को पुष्पहार से सम्मानित किया गया तथा पानी की बोतल, नारियल पानी एवं नाश्ता वितरित किया गया।

इस दौरान खण्डवा विधायक देवेन्द्र वर्मा ने कहा कि यात्रा में वरिष्ठ जन की सेवा के लिए प्रदेश सरकार द्वारा पर्याप्त व्यवस्था की गई है। उन्हें किसी भी प्रकार का कष्ट नहीं होने दिया जाएगा। वर्ष 2012 में राज्य सरकार ने तीर्थ-यात्रा कराने के बारे में निर्णय लिया था। यह वरिष्ठ जन की भावना और उनकी मांग का सम्मान था। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ जन को यह सुख देने के लिए ही तीर्थ-दर्शन योजना पुनः आरंभ की गई है। तीर्थ-यात्रा में भजन मंडली की व्यवस्था की गई है। यात्रा को आनंद से पूर्ण करें, भक्ति भाव से दर्शन करें।

इस दौरान प्लेटफार्म नम्बर 6 पर द्वारका-सोमनाथ की यात्रा के लिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ढोल-ढमाकों एवं गणगौर नृत्य के बीच तीर्थ-यात्रियों ने फूलों से सजी ट्रेन में प्रवेश किया। इस दौरान सांसद श्री पाटील एवं विधायक श्री वर्मा ने ट्रेन में पूजा-अर्चना की तथा ट्रेन में बैठे सभी तीर्थ-यात्रियों से व्यक्तिगत रूप से जाकर भेंट की। इस अवसर पर कलेक्टर अनूप कुमार सिंह, अपर कलेक्टर एस.एल. सिंघाडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारीगण मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.