उज्जैन की पारेषण क्षमता को मजबूती प्रदान करने ट्रांसको ने ऊर्जीकृत किया 400 के.व्ही. का नया डबल सर्किट

Updated on 15-04-2022 06:37 PM

भोपाल। उज्जैन और संपूर्ण मालवा क्षेत्र की पारेषण क्षमता को मजबूती देने के लिये मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कपंनी ने 400 के.व्ही. का डबल सर्किट फीडर ऊर्जीकृत किया है।

मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक इंजीनियर सुनील तिवारी ने बताया कि गत दिवस पावर ग्रिड के हतुनिया इंदौर स्थित 765 के.व्ही. सब-स्टेशन से उज्जैन के ताजपुर स्थित 400 के.व्ही. सब-स्टेशन के बीच नव-निर्मित 400 के.व्ही. के डबल सर्किट फीडर को ऊर्जीकृत किया गया।

इससे मालवा के बहुत बड़े क्षेत्र सहित उज्जैन शहर और आसपास के अन्य सब-स्टेशनों से जुडे औद्योगिक और घरेलू उपभोक्ताओं को बहुत लाभ पहुँचेगा। उन्हें अब गुणवतापूर्ण बिजली उचित वोल्टेज लेवल पर प्राप्त हो सकेगी। इस सर्किट के ऊर्जीकृत होने से नागदा क्षेत्र भी लाभान्वित होगा, जिसे अब उज्जैन से भी बिजली सप्लाई प्राप्त करने का एक अतिरिक्त विकल्प मिल गया है।

- 500 मेगावाट तक मिल सकेगा उज्जैन को पावर

इस नई लाइन के प्रारंभ हो जाने से ताजपुर स्थित 400 के.व्ही. सब-स्टेशन उज्जैन को 500 मेगावाट तक का अतिरिक्त पावर मिल सकेगा, जिससे उज्जैन से जुड़े 400 के.व्ही. सब-स्टेशन नागदा, 220 के.व्ही. सब-स्टेशन शंकरापुरा, नलखेडा और बड़ौद तथा 132 के.व्ही. तराना, ज्योति नगर (उज्जैन) तथा 132 के.व्ही. विक्रम उद्योगपुरी सब-स्टेशन को भी लाभ पहॅुचेगा।

- उज्जैन की स्थापित पारेषण क्षमता है 438 एम.व्ही..

उज्जैन शहर की स्थापित पारेषण क्षमता 438 एम.व्ही.. की है। उज्जैन शहर में मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कपंनी अपने चार सब-स्टेशनों के माध्यम से विद्युत आपूर्ति करती है, जिसमें 220 के.व्ही. सब-स्टेशन शंकरापुरा, 132 के.व्ही. सब-स्टेशन ज्योति नगर, 132 के.व्ही. सब-स्टेशन रतडिया (मुल्लापुरा) तथा 132 के.व्ही. सब-स्टेशन भैरूगढ़ शामिल है।

- उज्जैन में 150 मेगावाट तक जाती है बिजली की डिमांड

उज्जैन शहर में फिलहाल ट्रांसमिशन कंपनी लगभग 90 से 100 मेगावाट विद्युत आपूर्ति कर रही है। गर्मी का सीजन बढ़ने से यह डिमांड डेढ़ गुनी तक जाने की संभावना है, जिसे पूरा करने मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कपंनी की पूरी तैयारी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.