42 लाख से अधिक लाड़ली लक्ष्मियों के कारण आज मेरा मुख्यमंत्री बनना हो गया सफल : सिंह

Updated on 09-05-2022 06:30 PM

भोपाल/इन्दौर । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बेटियों के चेहरों पर मुस्कान आती है तो मेरी जिंदगी सफल हो जाती है। आज मेरी जिंदगी सफल हो गई और मुख्यमंत्री बनना सार्थक हो गया। प्रदेश में आज 42 लाख 14 हज़ार लाड़ली लक्ष्मी बेटियाँ हो गई हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने बेटियों से माता-पिता की हमेशा इज्जत और सम्मान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि माँ को कभी भूलना नहीं। माँ से ही हमारा अस्तित्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लाड़ली लक्ष्मी योजना का चमत्कार है कि प्रदेश में बेटियों का लिंगानुपात बढ़कर 956 हो गया है। मुख्यमंत्री चौहान भोपाल के लाल परेड मैदान पर लाड़ली लक्ष्मी उत्सव के राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 का शुभारंभ किया। राज्य स्तरीय लाड़ली लक्ष्मी उत्सव में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर मौजूद थीं। सांसद वी.डी. शर्मा, विदिशा से कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि डॉक्टर बनने में प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में 7-8 लाख रूपए फीस लगती है। मेडिकल, आईआईटी, आईआईएम या किसी भी संस्थान में प्रवेश लेने पर लाड़ली लक्ष्मी की पूरी फीस राज्य सरकार भरेगी। कक्षा 12 वीं पास कर कॉलेज में प्रवेश लेने वाली लाड़ली लक्ष्मियों को 25 हजार रूपए दो किस्तों में अलग से दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने बच्चियों से फीस की चिंता न कर पढ़ाई की चिंता करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मेरी लाड़लियों की आँखों में कभी आँसू न आएँ यही मेरी कामना है। हर साल 2 मई से 12 मई तक लाड़ली लक्ष्मी उत्सव मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि व्यक्ति जैसा सोचना है वैसा बन जाता है। बेटियाँ उच्च शिक्षा प्राप्त कर माता-पिता, देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमने लाड़ली ई-संवाद एप बनाया है, जिससे जरूरत पड़ने पर बेटियाँ मुझसे सीधे संवाद कर सकें। यह लाड़ली बेटियों की जिंदगी बदलने का प्रयास है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जिस पंचायत में लाड़लियों का सम्मान होगा, जहाँ एक भी बाल विवाह नहीं होगा, शाला में लाड़लियों का शत्-प्रतिशत प्रवेश होगा, कोई लाड़ली कुपोषित नहीं होगी और कोई भी बालिका अपराध घटित नहीं होगा, ऐसी ग्राम पंचायतों को लाड़ली लक्ष्मी पंचायत घोषित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश आगे बढ़ रहा है। हमारा प्रदेश आगे बढ़े, मेरी लाड़लियाँ आगे बढ़ें। प्रदेश की लाड़ली लक्ष्मियों से कहना चाहता हूँ कि चिंता मत करना, मामा तुम्हारे साथ है।
मुख्यमंत्री चौहान ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम के शुभारंभ में कन्याओं का पूजन और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में लगभग 7,500 लाड़ली लक्ष्मी बेटियाँ उपस्थित थी। सभी जिले, विकासखंड, ग्राम पंचायत और नगरीय निकायों से भी लाड़ली लक्ष्मियाँ और जन-प्रतिनिधि वर्चुअली जुड़े। मुख्यमंत्री चौहान ने कार्यक्रम में मंच पर पहुँचने से पहले लाड़ली लक्ष्मियों से मिले और पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री चौहान ने लाड़ली ई-सवांद एप का लोकार्पण भी किया। जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित लाड़ली पुस्तिका एवं लाड़ली लक्ष्मी योजना के ब्रोशर का विमोचन किया। जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार लाड़ली लक्ष्मी योजना पर केन्द्रित लघु फिल्म की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम लाड़ली लक्ष्मी बालिका ने स्वागत उदबोधन दिया। अपर मुख्य सचिव महिला एवं बाल विकास अशोक कुमार शाह ने कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री चौहान ने तीन लाड़ली बालिकाओं को प्रतीकात्मक रूप से लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस वितरित किए। उन्होंने लाड़ली गीत का विमोचन भी किया। तीन लाड़ली लक्ष्मियों को विशेष उपलब्धि के लिये पुरस्कार वितरित किए। मुख्यमंत्री चौहान और लाड़ली लक्ष्मियों ने रंगबिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
Advt.