महिला दिवस पर आज महिलाओं को खादी प्रदर्शनी में मिलेगी विशेष छूट

Updated on 08-03-2022 10:29 PM

:: स्वर्गीय सुश्री लता मंगेशकर के गीतों पर आधारित होगी सांस्कृतिक संध्या :: 
इन्दौर । मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा स्थानीय ग्रामीण हाट बाजार ढक्कन वाला कुंआ इन्दौर में खादी प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। खादी प्रदर्शनी में मंगलवार 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला स्वसहायता समूह द्वारा उत्पादित मसाले, पापड़, विन्ध्यावैली प्रोजेक्ट से जुड़े सभी उत्पादों पर विशेष छूट दी जायेगी। 
जानकारी देते हुए प्रबंधक खादी ग्रामोद्योग, जिला पंचायत इन्दौर हिरमल सिंह सस्त्या ने बताया कि खादी प्रदर्शनी में महिला दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक सुगम संध्या कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है। यह कार्यक्रम विशेष रूप से भारत रत्न स्व. सुश्री लता मंगेशकर के गीतों पर आधारित होगी। प्रदर्शनी में देश के अन्य प्रान्तों से आए संस्थाओं द्वारा अपने उत्कृष्ट उत्पादों जैसे खादी वस्त्र, रेशम कपड़ा, साड़ियाँ, सूट आदि का विक्रय किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 14 मार्च तक चलेगी। प्रदर्शनी में ग्राहकों को खादी वस्त्रों तथा अन्य उत्पादों पर विशेष रियायत दी  जा रही है। प्रबन्धक खादी ग्रामोद्योग ने प्रदर्शनी में आये उत्पादों पर विशेष डिस्काउंट का लाभ देने की अपील की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.