MP के गांव में रुक सकेंगे पर्यटक:होम स्टे बनाने ग्रामीणों को 2 लाख मिलेंगे

Updated on 09-08-2022 06:38 PM

मध्यप्रदेश में पर्यटकों को गांव में रात रुकने और ठहरने का मौका मिलेगा। प्रदेश की संस्कृति से रूबरू कराने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा ग्रामीण पर्यटन परियोजना के तहत ग्रामीणों को 2 लाख रुपए तक मिलेंगे। परियोजना के पहले चरण में पर्यटन स्थलों के पास वाले 100 गांवों में कार्य किया जा रहा है। इन गांवों में पर्यटकों को ग्रामीण परिवेश का अनुभव उपलब्ध कराने के लिए आवासीय सुविधा के साथ-साथ विभिन्न पर्यटन गतिविधियों का संचालन किया जाएगा।

1 हजार घरों में बनेंगे होम स्टे
इसमें एक हजार परिवारों के माध्यम से पर्यटकों को आवासीय सुविधा प्रदान करने के लिए होम स्टे कमरों का नवीन निर्माण/उन्नयन किया जाएगा। इस प्रकार 100 गांवों में अधोसंरचना निर्माण में मप्र टूरिज्म विभाग द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। विकास के लिए चयनित गांवों में होम स्टे निर्माण/उन्नयन की स्थापना लागत का 40% प्रतिशत अनुदान, नवीन होम स्टे निर्माण के लिए अधिकतम 2 लाख रुपए तथा विकसित करने के लिए अधिकतम 1 लाख 20 हजार रुपए दिया जाता है।

यह सुविधाएं रहेंगी

  • ठहरने की उत्तम व्यवस्था
  • स्थानीय भोजन
  • स्थानीय कला एवं हस्त कला
  • लोकसंगीत एवं नृत्य
  • स्थानीय खेल कूद
  • कौशल उन्नयन

20 हजार ग्रामीणों का रोजगार देना लक्ष्य

ग्रामीण पर्यटन अंतर्गत स्थापित होम स्टे को मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा संचालित चारों योजनाओं (मध्यप्रदेश ग्राम स्टे योजना (पंजीयन तथा नियमन) योजना 2919/ मध्यप्रदेश फार्म स्टे योजना (पंजीयन तथा नियमन) योजना 2019 / मध्यप्रदेश बेड एंड ब्रेकफास्ट स्थापना (पंजीयन तथा नियमन) योजना 2019 / मध्यप्रदेश होमस्टे स्थापना (पंजीयन तथा नियमन) योजना 2010 (संशोधित 2018) में से नियमानुसार संबंधित योजना में पंजीयन कराना होगा।

परियोजना के पहले चरण में लगभग 100 गांवों में पर्यटकों को ग्रामीणों को परिवेश का अनुभव कराने के लिए पर्यटन गतिविधियां संचालित की जाएगी। इसमें हर गांव लगभग 10 परिवार के हिसाब से 1 हजार परिवारों में पर्यटकों को आवासीय सुविधा प्रदान करने के लिए एक हजार होमस्टे कक्षों का निर्माण/विकसित किया जाएगा। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 20 हजार ग्रामीण परिवारों को रोजगार मिलेगा। ग्रामीण पर्यटन परियोजना के प्रमुख घटकों में ठहरने की उत्तम व्यवस्था, स्थानीय भोजन, स्थानीय कला एवं हस्तकला, लोक संगीत एवं नृत्य, स्थानीय खेलकूद और कौशन उन्नयन शामिल है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.