टाईमिंग मिलाने अधाधुंध दौड़ रही बसों के विरुद्ध यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

Updated on 29-06-2022 07:02 PM

नर्मदापुरम सडक सुरक्षा के तहत यातायात पुलिस द्वारा टाईमिंग मिलाने के लिए अंधी रफ्तार से दौड रही बसों सहित अनाधिकृत रूप से सडक किनारे खडी करने से दुर्घटना को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बस स्टैंड से समय से निकल कर यात्रियों की तलाश में विलंब कर शीघता से शहर से बाहर निकलने की कोशिश में लोगों की जान जोखिम में डालने वाले वाहनों के विरुद्ध सोमवार को यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा कर चालानी कार्रवाई की गई।

 उल्लेखनीय है कि शहर के भीतरी सड़कों पर बेलगाम तरीके से बसों को चलाने की कुछ शिकायतें एसपी डॉ. गुरकरन सिंह ने संज्ञान में आई थी। जिस पर ऐसे वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिये गए थे। जिस पर यातायात डीएसपी संतोष मिश्रा एवं यातायात टीआई आशीष पवार के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने इस प्रकार के वाहनों के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर ओव्हर ब्रिज तिराहा और एनएमवी तिराहे पर कार्यवाही की गई।

अभियान में बिना वर्दी के वाहन चला रहे ड्राइवरों पर भी यातायात पुलिस की विशेष नजर रही है और इन्हें भी नहीं बख्शा गया। यातायात पुलिस द्वारा निर्धारित गति सीमा से अधिक गति से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 9 वाहनो से 9 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया एवं बिना वर्दी, नेम प्लेट के 26 प्रकरणों में जुर्माना 13 हजार रुपये वसूला गया। 28 जून को नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 50 वाहनो के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जुर्माना राशि 28 हजार 250 रुपये वसूल किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.