ट्रांस्को के जाबांज कर्मियों ने 45 मीटर ऊँचे 400 केव्ही के टावर पर लटके युवक की बचाई जान

Updated on 07-09-2022 05:49 PM

मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी की अति उच्चदाब संधारण टीम विषम से विषम परिस्थितियों में कम से कम समय में विद्युत आपूर्ति बहाल करने में निपुण रही है। अपनी इस कार्यकुशलता के साथ कंपनी के कर्मियों ने मानवता की एक नई मिसाल पेश की है। गत दिवस अनूपपुर जिले के ग्राम बकेली में पावर ग्रिड की कोरबा बिरसिंहपुर 400 के.व्ही. लाइन के 45 मीटर ऊँचे विद्युत टावर में लटके युवक को बेहद कुशल तरीके से सुरक्षित नीचे उतारने का जोखिम भरा रेस्क्यू आपरेशन सफलतापूर्वक किया। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने रेस्क्यू आपरेशन करने वाले कर्मचारियों की कार्यकुशलता एवं कर्त्तव्यनिष्ठा की सराहना की है।

ग्राम बकेली जिला अनूपपुर निवासी 35 वर्षीय रोहित सिंह कुछ घरेलू विवाद के चलते पावर ग्रिड के 45 मीटर ऊँचे टावर में चढ़ गया, जहाँ वह इंसुलेटर में फंस कर लटक गया था। युवक को रेस्क्यू करने मौके पर जिला कलेक्टर सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित हुए। सूचना मिलते ही म.प्र. पावर ट्रांसमिशन कम्पनी के शहडोल एवं चचाई में पदस्थ सहायक अभियंता श्री मोनीष उइके भी पूरी टीम और जरूरी सामग्री के साथ घटना स्थल पर पहुँचे।

लाइन बंद करवाने की तमाम औपचारिकता होने के बाद बिना देरी किये मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कम्पनी के श्री सुनील पटेल, श्री रामदयाल मेहरा एवं श्री श्रवण कुमार कोल आवश्यक सामग्री लेकर टावर में चढे़ तथा इंसुलेटर के सहारे लटके श्री रोहित सिंह को सेफ्टी वेल्ट और रस्सी के साथ सहारा दिया और उन्हें अपनी-अपनी कमर में रस्सी बांध कर धीरे-धीरे टावर से नीचे उतारा। यह कार्य बेहद जोखिम भरा था क्योंकि 400 के.व्ही. लाइन डिस्चार्ज नहीं की गई थी और ऐसे समय इस लाइन पर इंडक्शन का पूरा-पूरा खतरा रहता है पर म.प्र. पा. ट्रांस. कं. के कर्मियों ने हाट लाइन में कार्य करने के अपने अनुभव के सहारे यह कार्य पूरा किया

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.