मूंगदाल फसल की सिंचाई के लिये संभावित लोड का आकलन कर स्वतः संज्ञान से लगाया ट्रांसफार्मर

Updated on 26-05-2022 06:11 PM

होशंगाबाद जिले के सिवनी मालवा क्षेत्र में किसानों द्वारा बड़ी मात्रा में लगाई गई मूंगदाल की फसल को दृष्टिगत रखते हुये और इसके लिये 132 के.व्ही. सबस्टेशन सिवनी मालवा में संभावित लोड़ बढ़ोत्तरी का आंकलन कर मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने जनहित में स्वतः पहल करते हुये 132 के.व्ही. सबस्टेशन सिवनी मालवा में एक 63 एम.व्ही.ए. ट्रांसफार्मर की स्थापना कर ऊर्जीकृत किया। इसके कारण 132 के.व्ही. सबस्टेशन सिवनी मालवा से जुडे 33 के.व्ही. के फीडरों को पर्याप्त बिजली मिल सकी। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के ट्रांसफार्मर ओवर लोडिंग के कारण इस क्षेत्र में कहीं भी कोई व्यवधान नही हुआ।

मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के परीक्षण एवं संचार संकाय के मुख्य अभियंता श्री राजेश श्रीवास्तव, ने बताया कि सिवनी मालवा 132 के.व्ही. सबस्टेशन की क्षमता पहले 80 एम.व्ही.ए. थी। इस सबस्टेशन की लोड स्टडी से यह संज्ञान में आया कि क्षेत्र में बडे पैमाने पर किसानों ने मूंगदाल की फसल लगाई है जिसके कारण लोड ग्रोथ हो रहा है। पीक डिमांड के समय 80 एम.व्ही.ए. की क्षमता पर्याप्त लोड डिमांड पूरा करने में सक्षम नही हो पाती और दिक्कत आ सकती है। यह संज्ञान में आते ही मुख्य अभियंता श्री राजेश श्रीवास्तव ने सिवनी मालवा के लिये नये अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर को स्वीकृत करा कर ऊर्जीकृत कराने का प्रबंध किया।

होशंगाबाद जिले की पारेषण क्षमता में वृद्धि

इस नये ट्रांसफार्मर के लगने से होशंगाबाद जिले की पारेषण क्षमता में भी वृद्धि हुई है। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी अपने तीन 220 के.व्ही. सबस्टेशन होशंगाबाद इटारसी व पिपरिया तथा 132 के.व्ही. के 6 सबस्टेशन पिपरिया, बनखेड़ी, सेमरी हरचंद, सोहगपुर, तथा सिवनी मालवा के माध्यम से होशंगाबाद जिले में विद्युत आपूर्ति करती है। इस समय जिले की कुल ट्रांसफारमेशन कैपेसिटी बढ़कर 1822 एम.व्ही.ए. की हो गई है। इसमें 1080 एम.व्ही.ए. 220 के.व्ही. साइड तथा 742 एम.व्ही.ए. 132 के.व्ही. साइड है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.