ट्रांसमिशन लाइन ने अटकाया आरओबी का काम

Updated on 07-05-2022 06:51 PM

भोपाल   ट्रांसमिशन लाइन के बीच में आज जाने के कारण निशातपुरा रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का काम अटक गया है। ट्रांसमिशन लाइन आरओबी के रास्ते में रही है। लाइन के कारण पिलर का काम रुकने के साथ ही दो गर्डर भी लांच नहीं हो पा रहे हैं। यह रेलवे ओवर ब्रिज अब सितंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। संचरण लाइन को शिफ्ट कराने के लिए पीडब्ल्यूडी बिजली कंपनी को पत्र लिख चुकी है, लेकिन इसके बाद भी शिफ्टिंग का काम शुरू नहीं हो पाया है।

 मालूम हो कि पुराने शहर की सबसे महत्वपूर्ण सड़क बैरसिया रोड जो कि शहर को ग्रामीण इलाकों सहित अन्य जिलों को राजधानी से जोड़ती है, इसी सड़क पर निशातपुरा रेलवे फाटक पर करोंद मंडी से आरिफ नगर तक आरओबी का निर्माण किया जा रहा है। इसके बनने से इस मार्ग की यातायात व्यवस्था में सुधार हो जाएगा। इस सड़क पर आए दिन ट्रैफिक जाम लगता है।

इससे पीडब्ल्यूडी ने 2009 में साढ़े पांच करोड़ रुपये की लागत से अंडरब्रिज का निर्माण कराया था। आठ साल में बनकर तैयार हुआ यह अंडरब्रिज सफल नहीं हुआ, क्योंकि इसमें पानी भर जाने से वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है। इस वजह से यहां पर रेलवे ओवर ब्रिज बनाने का निर्णय लिया था। इस ओवर ब्रिज के बनने से यहां के दो दर्जन से अधिक इलाकों के छह लाख लोगों को फायदा होगा। इनमें करोंद, हाउसिंग बोर्ड, विश्वकर्मा नगर, छोला, देवकी नगर, आरिफ नगर, डीआइजी बंगला, गांधीनगर, फिजा कालोनी, टीलाजमालपुरा, काजी कैंप, नवाब कालोनी, भोपाल टाकीज शामिल हैं।

साथ ही बैरसिया, विदिशा, रायसेन की तरफ से आने वाले लोगों को यातायात में लाभ होगा। निशातपुरा आरओबी बनाने का प्लान मेट्रो रूट के कारण अटक गया था। इस वजह से 2019 में आरओबी का काम शुरू हो पाया था। इसका निर्माण पूरा करने की समय सीमा दो साल तय की गई थी, लेकिन इसका काम अब तक पूरा नहीं हुआ है। अब पीडब्ल्यूडी इसे सितंबर तक पूरा करने का दावा कर रही है।

 अभी तक इसका 70 फीसद काम ही पूरा हो पाया है। रेलवे ओवर ब्रिज का काम 15 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। आरओबी की चौड़ाई 8.4 मीटर होगी, जबकि रेलवे लाइन के ऊपर यह 12 मीटर चौड़ा रहेगा। आरओबी की लंबाई 754 मीटर रखी गई है। इस बारे में पीडब्ल्यूडी मुख्य अभियंता संजय खांडे का कहना है कि निशातपुरा रेलवे ओवर ब्रिज का काम तेजी से किया जा रहा है।

यहां पर ट्रांसमिशन लाइन बीच में आने की वजह से गर्डर लांच नहीं हो पा रहे हैं। इसके लिए बिजली कंपनी को बोला गया है। लाइन शिफ्ट होते ही पिलर बनने गर्डर लांच करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। सितंबर 2022 तक ब्रिज बनकर तैयार हो जाएगा। वहीं मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के पीआरओ मनोज द्विवेदी का कहना है कि पीडब्ल्यूडी की तरफ से ट्रांसमिशन लाइन को शिफ्ट करने के लिए बोला गया है। जिसको लेकर तैयारी की जा रही है, जल्द ही इसकी शिफ्टिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.