अभी तक नहीं मिला परिवहन आयुक्त का पीए

Updated on 23-04-2022 10:37 PM

भोपाल ग्वालियर में परिवहन आयुक्त के पीए सत्यप्रकाश शर्मा के वाहन के चालक के खुलासे के बाद झूठी शिकायतों का बड़ा खेल का पर्दाफाश हुआ था। पीए के चालक को गिरफ्तार करने के बाद पीए को भी जांच में संदिग्ध मानकर आरोपी बनाया गया था। इस मामले में 10 से अधिक समय हो गया है और पुलिस को अभी भी पीए सत्यप्रकाश नहीं मिला है।

उससे पूछताछ के बाद ही पुलिस की जांच आगे बढ़ सकेगी। पुलिस की रिपोर्ट मिलने से परिवहन आयुक्त उसे सस्पेंड करने की कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। ऐसा भी पता लगा है कि पीए की पत्नी ने हाल ही में मानव अधिकार आयोग को शिकायत की है कि उनके पति को कुछ लोग मानसिक प्रताडऩा दे रहे हैं। झूठा उनका नाम उछाला जा रहा है। एक शिकायत ग्वालियर आईजी को भी भेजी है। इसके बाद फिर से इस मामले में तूफान मच गया है।

क्या है पूरा मामला?

प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंदसिंह राजपूत और परिवहन आयुक्त मुकेश जैन के खिलाफ मुख्यमंत्री से फर्जी शिकायतें करने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। यह फर्जी शिकायतें स्वयं ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के पीएम सत्यप्रकाश शर्मा के वाहन चालक अजय सालुंके ने यह शिकायतें भेजी थीं। जब उसको गिरफ्तार किया गया तो उसने इन शिकायतों के पीछे परिवहन आयुक्त के पीए सत्यप्रकाश शर्मा का हाथ बताया था। इन शिकायतों में प्रदेश के टोल नाकों पर 50 करोड़ की अवैध वसूली का आरोप लगाया था। यह सारी शिकायतें पत्रकार धर्मवीर कुशवाह नाम से की गई थीं। जब उनके पास स्पीड पोस्ट के मैसेज आये, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। इस मामले में अब सत्यप्रकाश को भी संदिग्ध मानकर एफआईआर में नामजद किया गया है। पर सत्यप्रकाश पुलिस को नहीं मिल रहा है। पुलिस लगातार उसकी तलाश में लगी है। पीए के हाथ आने के बाद ही इस मामले की जांच आगे बढ़ सकेगी।

अभी तक नहीं हुआ सस्पेंड

इस मामले में पीए का नाम उछलने और अपने ही परिवहन आयुक्त और परिवहन मंत्री के खिलाफ शिकायतों का पुलिंदा भेजने और एफआईआर में नाम आने के बाद सस्पेंड की कार्रवाई होनी थी, लेकिन परिवहन विभाग को अभी तक पुलिस की रिपोर्ट नहीं मिली है जिस कारण पीए का सस्पेंड होना अटका हुआ है।

पत्नी ने की मानिसक प्रताडऩा की शिकायत

इधर पीए सत्यप्रकाश शर्मा की पत्नी सुषमा शर्मा ने इस मामले में शिकायतें की हैं। पीए की पत्नी ने पहले मानव अधिकार आयोग में शिकायत थी। उसके बाद आईजी को भी शिकायत की है। जिसमें उन्होंने उनके पति को झूठा फंसाने और मानसिक प्रताडऩा देने का आरोप कुछ लोगों पर लगाया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.