सारी दुनिया को एकपरिवार मान कर करें कार्य : मुख्यमंत्री चौहान

Updated on 29-08-2022 05:03 PM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अध्यात्म हमारा मूल्य है, मैं जो भी कर पाता हूँ उसका आधार अध्यात्म ही है। हम सब एक ही चेतना के अंग हैं। अद्वैत वेदांत ही सब कुछ है। भागवत का सार है प्रेम और प्रेम का मूल एकता है। मुख्यमंत्री चौहानने यह बात कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में क्षेत्रीय न्यूज चैनल द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव में "जन-गण-मन राइज़िंग एमपी'' कार्यक्रम में कही।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि दुनिया हमारा स्थाई घर नहीं है। मनुष्य को एक-दूसरे के प्रति सदभावना रख कर कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए। बेहतर कार्य करने की कोशिश करें। इसी में जीवन की सार्थकता है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सबको साथी और मित्र मान कर अपना कार्य ढंग से करते रहें। आलोचनाओं से बच कर मेहनत और ईमानदारी से कार्य करें। अच्छे श्रोता बनें और अच्छे गुणों को भी ग्रहण करें। परिवार को भी आप मित्र मानें।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आदिगुरू शंकराचार्य ने सनातन संस्कृति को जीवित रखा है। भारत को सांस्कृतिक रूप से एक बनाने में उनका योगदान है। उनके विचारों को जन-जन तक ले जाना हमारा कर्त्तव्य है। अद्वेत वेदांत का प्रचार-प्रसार पवित्र कार्य है। उन्होंने कहा कि आनंद पद और दौलत से नहीं मिलता है। आनंद तो अंदर से मिलता है। इसे ध्यान में रख कर हमने आनंद विभाग बनाया है। जिसके पास जो अधिक है उसे दूसरों को देने में आनंद मिलता है। आनंदम केंद्रों पर जाकर जरूरतमंद लोग सामग्री ले सकते हैं। प्रदेश में आनंद उत्सव मनाने के लिए कार्यक्रम होंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आत्म-निर्भर भारत का मंत्र दिया है, जिसके परिप्रेक्ष्य में हमने आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए रोड मेप बना कर प्रदेश में कार्य किये जा रहे है। प्रदेश में भू-माफिया से जमीन मुक्त कराई गई है। सड़कों का विकास किया जा रहा है। मेरी कल्पना है कि भोपाल में बड़ा तालाब से एयरपोर्ट तक रोप-वे बनाया जाये। इसी तरह अन्य शहरों में भी रोप-वे की तैयारी है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सहित हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। अर्थ-व्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए उद्योगों का जाल बिछाया जा रहा है। प्रदेश की विकास दर तेजी से बढ़ रही है। स्व-रोजगार से भी युवाओं को जोड़ा जा रहा है।  मुख्यमंत्री चौहान ने कार्यक्रम में "हर घर तिरंगा'' अभियान को सफल बनाने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री चौहान और अतिथियों का पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में हर घर तिरंगा अभियान पर केंद्रित वीडियो फिल्म प्रदर्शित की गई। माँ सरस्वती के समक्ष दीप जला कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, पूर्व महापौर आलोक शर्मा, बंसल ग्रुप के एमडी सुनील बंसल सहित नागरिक उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.