करेली -नगर की अग्रणी शिक्षण संस्था कार्मेल विद्यालय में दिनांक 13 जुलाई 2022 को 'वन महोत्सव ' वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों श विवेक बुखारिया जिला राजेश सक्सेना जिला कानूनी अधिकारी, जे. एस. विल्सन का आगमन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा नृत्य,भाषण,नाटिका आदि रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अतिरिक्त जिला न्यायाधीश विवेक बुखारिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण के विकास से ही मानव का विकास संभव है इसलिए हम सभी को पर्यावरण को बचाना है।' जिला कानूनी अधिकारी राजेश सक्सेना ने सभी को राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम ' अंकुर' के बारे में जानकारी प्रदान की एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आग्रह किया। जे. एस. विल्सन ने सभी शिक्षकों और बच्चों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ' जिस प्रकार वृक्ष हमेशा सभी को देने का काम करते हैं उसी प्रकार हम मानव का जीवन भी होना चाहिए। हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण को बचाना है। ' प्राचार्य फादर वर्गिस ने सभी सम्माननीय अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी आदरणीय अतिथियों, संस्था प्रबंधक एवं प्राचार्य के द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को विभिन्न किस्म के पौधे भी बांटे गए।