आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 04-06-2022 06:20 PM

भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आने वाली पीढ़ियों के लिए यदि धरती को सुरक्षित रखना है तो वृक्षारोपण आवश्यक है। पर्यावरण नहीं बचा तो आने वाली पीढ़ियों को अपने अस्तित्व को बनाए रखने के लिए अधिक संघर्ष करना होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज जबलपुर के सर्किट हाऊस नंबर एक के परिसर में पौध-रोपण के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जबलपुर की प्राणवायु और वॉक इन क्लीन संस्था के साथ पीपल और मौलश्री के पौधे लगाए।


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पेड़ हमारे लिए जीवन के समान हैं, यह ऑक्सीजन देने के साथ कई जीव-जंतुओं को आश्रय देते हैं। पेड़ जल अवशोषित कर, गर्मी के दिनों में बूंद-बूंद पानी छोड़ कर नमी बनाए रखने में भी सहायक हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जन-सामान्य से अपने जन्म-दिन, विवाह-वर्षगांठ और माता-पिता के पुण्य-स्मरण में पौधे लगाने का आहवान किया।


आज लगाए गए पीपल को पर्यावरण शुद्ध करने वाला माना गया है। यह छायादार वृक्ष के रूप में भी जाना जाता है। इसका धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व भी है। मौलश्री एक औषधीय वृक्ष है, इसका सदियों से आयुर्वेद में उपयोग होता रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.