जनजातीय प्रकोष्ठ पेसा एक्ट के पालन की सतत मॉनीटरिंग करे : राज्यपाल पटेल

Updated on 25-11-2022 04:06 PM
  • राज्यपाल ने जनजातीय प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश

भोपाल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि जनजातीय प्रकोष्ठ द्वारा पेसा एक्ट के पालन एवं प्रगति की सतत मॉनीटरिंग की जाए। जनजातीय क्षेत्र और लोगों के विकास के लिए बजट का समुचित उपयोग करना सुनिश्चित किया जाए। राज्यपाल पटेल ने जनजातीय प्रकोष्ठ की बैठक में पेसा एक्ट, सिकल सेल एनीमिया निर्मूलन अभियान, विशेष पिछड़ी जनजाति के लिए दुधारू पशु वितरण, टी.बी. मुक्त मध्यप्रदेश अभियान, क्षमादान, प्रकरण वापसी एवं सनसनीखेज़ अपराध, छात्रवृत्ति एवं छात्र आवास सहायता योजना और जनजाति कार्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की।

राज्यपाल पटेल ने कहा कि पेसा एक्ट प्रदेश के सभी 89 अनुसूचित जनजाति विकासखण्डों में लागू है। इसके प्रावधानों का पूरी तरह पालन कराना सुनिश्चित कराए। ग्राम सभा का समयावधि में गठन हो तथा ग्राम सभा नियमाधीन कार्यवाही करे, इसकी मॉनिटरिंग की जाए। साहूकार किसी भी स्थिति में जनजातियों का शोषण न कर पाएँ। प्रवासी मजदूरों का रिकॉर्ड संधारित किया जाये। केन्द्र सरकार की तरह राज्य सरकार भी प्रवासी मजदूरों की जानकारी रखने के लिए पोर्टल विकसित करे।

राज्यपाल ने कहा कि झाबुआ एवं अलीराजपुर में सिकल सेल एनीमिया के सर्वे के आंकड़ों का क्रॉस वेरीफिकेशन करवा कर सभी पीड़ितों का प्राथमिकता से इलाज कराया जाए। सभी पीड़ितों को समय पर दवाइयाँ एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन की उचित व्यवस्था की जाये। सिकल सेल एनीमिया पीड़ित को दिव्यांग सर्टिफिकेट दिलाने के लिए उचित कार्यवाही की जाए। सिकल सेल एनीमिया का आयुर्वेद एवं होम्योपैथी से इलाज के लिए भी उचित कदम उठाए जाएँ।

राज्यपाल पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालयों द्वारा गोद लिए गए ग्रामों में हर साल नये ग्राम जोड़े जाएँ। साथ ही प्राइवेट विश्वविद्यालयों को भी स्वेच्छा से ग्रामों को गोद लेने के लिए प्रेरित किया जाये। सभी योजनाओं के डेटा को पोर्टल पर समय पर अपलोड किया जाये, जिससे समय पर उचित कार्यवाही की जा सके। राज्यपाल पटेल ने कहा कि चयनित शिक्षकों की समय पर नियुक्ति कराई जाए।

राज्यपाल पटेल ने कहा कि स्व-सहायता समूहों से अधिकाधिक जनजातीय महिलाओं को जोड़ा जाए। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण एवं उत्पादों के विपणन की उचित व्यवस्था की जाए। जनजाति युवाओं को उनके आस-पास के उद्योग परिसरों की आवश्यकता के आधार पर कौशल प्रशिक्षण दिलाया जाए, जिसमें उन्हें रोजगार एवं स्व-रोजगार के लिए अधिक दूर न जाना पड़े।

अध्यक्ष जनजातीय प्रकोष्ठ दीपक खांडेकर ने प्रकोष्ठ की आगामी प्राथमिकताओं की जानकारी दी। राज्यपाल के प्रमुख सचिव डी.पी. आहूजा, जनजातीय प्रकोष्ठ के सदस्य सचिव बी.एस. जामोद, विधि विशेषज्ञ भग्गू सिंह रावत, विषय-विशेषज्ञ डॉ. दीपमाला रावत और विधि सलाहकार विक्रांत सिंह कुमरे सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.