विस की कार्यवाही कल तक के लिए स्थिगित
भोपाल । मध्यप्रदेश विधानसभा में आज स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर एवं भूतपूर्व विधानसभा सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद दिवंगतों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया। तत्पश्चात विधानसभा अध्यक्ष गिरिश गौतम द्वारा सदन की कार्रवाई कल तक के लिए स्थिगित कर दी गई। मंगलवार को सुबह विधानसभा की कार्यवाही प्रारंभ होते ही विधानसभा अध्यक्ष गिरिश गौतम द्वारा भूतपूर्व दिवंगत सदस्यों लक्ष्मी नारायण गुप्त, रमेश वल्यार्नी, मदन सिंह डहरिया, भूतपूर्व संसद सदस्य तिलकराज सिंह और लता मंगेशकर के निधन का उल्लेख किया गया। इसके बाद श्रद्धांजलि अर्पित कर विधानसभा की कार्यवाही 9 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले संसदीय कार्यमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ तथा पूर्व मंत्री गोविंद सिंह द्वारा दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हुए उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला तथा समाज में उनके योगदान को स्मरण किया। डॉ नरोत्तम मिश्रा ने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि लता जी संगीत की देवी थी वे अपने धाम को चली गई। उन्होंने कहा कि जितने सम्मान लताजी को मिले थे उतने सम्मान शायद ही किसी को मिले हों। उन्हें देश ही नहीं विदेश (फ्रांस) में भी सम्मानित किया गया। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने कहा कि लता जी से मेरे व्यक्तिगत संबंध रहे। उनसे मैंने मुलाकात के दौरान छिंदवाडा का जिक्र किया था। उम्र के साथ उनकी याददाश्त कमजोर हो रही थी।