प्रत्येक बूथ पर “त्रिदेव“ को मिलेंगे संपदा कार्ड : विष्णुदत्त शर्मा

Updated on 28-01-2022 05:41 PM

उज्जैन भारतीय जनता पार्टी के बूथ विस्तारक अभियान पूरे प्रदेश में चल रहा है। जिसमें 65 हजार बूथों को डिजिटल बूथ बनाने में पार्टी के कार्यकर्ता विस्तारक के रूप में कार्य कर रहे है।

भाजपा मध्यप्रदेश ने निर्णय लिया है कि हमबूथ के त्रिदेवअर्थात बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री, बी.एल. . कोसम्पदास्मार्ट आई. डी. कार्ड उपलब्ध कराएंगे। इस कार्ड में उनका यूनिक नंबर के साथ परिचय होगा। हर बूथ पर बनने वाले पन्ना प्रमुखों को भी हम विशिष्ट पहचान पत्र देंगे।

 यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने उज्जैन में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

‘‘सम्मान, पहचान और दायित्व’’ देने की व्यवस्था को तकनीक से जोड रहे

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि बूथ विस्तारक योजना में बूथ के त्रिदेव बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री एवं बीएलए को संपदा स्मार्ट आईडी कार्ड दिए जायेंगे। इस कार्ड में उनका यूनिक नंबर के साथ परिचय होगा। उन्होंने बताया कि हर बूथ पर बनने वाले पन्ना प्रमुखों को भी हम विशिष्ठ पहचान देंगे।

उन्होंने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे जी का संगठन के प्रति जो मुख्य ध्येय था कि कार्यकर्ता को सम्मान, पहचान और दायित्व मिले। ठाकरे जी की उसी संरचना से प्रेरणा लेकर हम मतदान केंद्र विस्तार का यह काम कर रहे हैं जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को कार्य दिया जा रहा है। अपने बूथ स्तर के नेतृत्व को संगठन में सम्मान, पहचान और दायित्व देने की परंपरागत व्यवस्था को तकनीक से जोडकर संपदा स्मार्ट कार्ड देंगे।

 उन्होंने बताया कि यह संपदा स्मार्ट आईडी डिजिटलाइज होने वाले बूथों के अंतर्गत फीड किए गए त्रिदेव के लिए संभव होंगे और यही व्यवस्था पन्ना प्रमुखों पर भी लागू होगी। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर काम करने वाला कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की संपदा है।

-बूथ को सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण है बूथ विस्तार अभियान

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि हमारा प्रयास है कि हर बूथ सक्षम, आत्मनिर्भर और डिजिटल बने इस हेतु हमारे कार्यकर्ता बूथ विस्तारक अभियान के माध्यम से तय बिंदुओं के तहत बूथ पर कार्य कर रहे हैं।

यह अभियान 30 जनवरी तक चलेगा। श्री शर्मा ने कहा कि समयानुकूल परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा भी बूथों का डिजिटाइजेशन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बूथ विस्तार के कार्य में वे स्वयं नागदा क्षेत्र ग्रामीण बूथ पर जाकर बूथ समिति की बैठक लेंगे।

 उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी आधे दिन सरकार के और आधे दिन संगठन विस्तार का कार्य कर रहे हैं। इस अभियान में केंद्रीय नेतृत्व सहित भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन विस्तार में अपना समयदान कर रहा है।

उन्होंने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह भी अपने क्षेत्र के पन्ना प्रमुख बने हैं इसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मतदान केंद्र समितियों से सीधा संवाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट भाजपा के पक्ष में प्राप्त हो।

पत्रकार वार्ता में कैबिनेट मंत्री डॉ मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, प्रदेश उपाध्यक्ष चिंतामणि मालवीय, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा,

 नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला, प्रदेश प्रवक्ता डॉ सनवर पटेल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना, नगर महामंत्री विशाल राजोरिया, नगर मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा, सह मीडिया प्रभारी राकेश पंड्या उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.