गुना में पुलिसकर्मियों की हत्या के दो आरोपी मुठभेड़ में ढेर, बाकी की तलाश में जुटे 8 थानों के 100 से अधिक जवान

Updated on 15-05-2022 09:36 PM

भोपाल गुना पुलिसकर्मी हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने मार गिराया है। शनिवार देर रात तक पुलिस अन्य आरोपियों की भी सर्चिंग करती रही, लेकिन उनमें से किसी का भी अब तक सुराग नहीं लग सका है। इस घटना के बाद बिंदौरी गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश में 8 पुलिस थानों के 100 से अधिक पुलिस कर्मियों को लगाया गया है।

बताया जाता है कि इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी शहजाद ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पुलिस पर करीब 9 राउन्ड फायर किए थे। गुना के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजीव कुमार मिश्रा ने बताया पुलिस की कार्रवाई में दो लोग मारे गए हैं। जबकि दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तीन अन्य आरोपी अभी फरार चल रहे हैं, उनकी तलाश की जा रही है। एक शख्स कल के एनकाउंटर में मारा गया था। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस हत्याकांड पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि इसमें से किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। जिन्होंने ऐसे अपराधियों को संरक्षण दिया है, उनकी भी जांच की जा रही है।

इससे पहले पुलिस ने मुख्य आरोपी शहजाद की गिरफ्तारी के लिए उसके पिता निसार को हिरासत में लिया था। उसने बताया कि उसका बड़ा बेटा शहजाद छोटे भाई नौशाद को लेकर रात करीब दस बजे शिकार के लिए जंगल गया था। दोनों भाई शिकार के शौकीन थे। शनिवार को शहजाद की बेटी की शादी थी। निसार ने बताया कि नौशाद को सीने पर गोली लगी थी और सुबह जब वह घर आया था तो नग्न हालत में था। पुलिस ने निसार को रिहा कर दिया है।

बताया जाता है कि पुलिस जब शिकारियों को पकड़ने गई, तो शहजाद ने उन पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से 9 राउन्ड गोलियां चलाईं। इसमें तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए। इस बीच आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 12 से ज्यादा संदिग्धों को उठाया और उनसे पूछताछ की। इस कार्रवाई की मॉनिटरिंग बजरंगगढ़ थाने से की गई। स्वयं एसपी थाने में मौजूद थे। 8 थानों के 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी आरोपियों की तलाश में जुटे हैं।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार-शनिवार रात करीब 1 बजे काले हिरण के शिकारियों ने गुना में तीन पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। गुना एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने बताया था कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बदमाश सगा बरखेड़ा की तरफ से रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की 4 टीमें बनाई गईं और बदमाशों की घेराबंदी कर ली गई। इस बीच पुलिस टीम ने शहरोक के जंगल में 4-5 बाइक से बदमाशों को जाते देखा। पुलिस ने जैसे ही उन्हें घेरा तो उन्होंने गोलियां चलाना शुरू कर दिया। उनकी फायरिंग में सब- इंस्पेक्टर राजकुमार जाटव, हवलदार नीलेश भार्गव और सिपाही संतराम शहीद हो गए। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। घटना के बाद पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में हिरण का मांस और मरे हुए मोर जब्त किए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.