लूटपाट एवं डकैती के दो आरोपियों को 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा

Updated on 10-02-2022 06:21 PM

झाबुआ   माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय द्वारा  लूटपाट एवं डकैती के दो आरोपियों को 10-10साल के सश्रम कारावास एवं ₹10-10 हजार के अर्थ दण्ड से दंडित किया गया  है। जानकारी अनुसार न्यायालय  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायायाधीश  मोहम्म्द सैय्यदुल अबरार, जिला झाबुआ द्वारा आरोपीगण को दोषी पाते हुये आरोपी गोलू पिता गुमान निवासी ग्राम वट्ठा काकनवानी, राजेश पिता भमर भूरिया निवासी पाचलीभीत काकनवानी को धारा 394 सहपठित 397 भा.दं.सं. में  प्रत्ये क आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 10-10 हजार रुपये के अर्थदण्ड  से दण्डित किया गया।शासन की ओर से प्रकरण का संचालन के. एस. मुवेल, उप-संचालक (अभियोजन), जिला झाबुआ द्वारा किया गया। 

उक्त न्यायालयीन कार्यवाही के बारे में जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी एवं सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी सुश्री सूरज वैरागी ने बताया कि फरियादी रविन्द्र गुर्जर द्वारा थाना काकनवानी में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि दिनांक 22.07.2021 को वह भारत फायनेन्स शाखा थांदला से मैनेजर के पद पर कार्यरत होकर वह अपनी ब्रांच से बैंक के ग्रुप सदस्यों  से लोन के रुपये वसूली करने हेतु ग्राम डूंगरीपाड़ा व चौखावाड़ा गया था। वहां पर से उसके द्वारा ग्रुप के सदस्यों से 80 हजार रुपये लोन के वसूल कर वह ग्राम ढेबर लोन के कागज लेने जा रहा था कि रास्तेर में करीबन 11:00 बजे ढेबर पीपला घाट के मोड़ पर पहुंचा कि पीछे से 1 मोटर साईकिल काले रंग की हीरो कंपनी एचएफ डीलक्स  जिस पर दो व्यीक्ति आये और फरियादी की मोटर साईकिल को रुकवा कर उसकी पीठ की पीछे से लटका बैग छिनने का प्रयास किया छिनने का विरोध करने पर तथा छिना झपटी करने पर पीछे बैठे व्यक्ति ने फरियादी को हेड्रोलिंग जैसे पाईप से उसे मारा, जिसके कारण उसे पीठ पर चोट लगी और पीछे बैठे व्येक्ति फरियादी को कट्टा दिखाकर बैग लूटकर ले गये। बैग के अंदर रखे 80 हजार नकदी एवं एक टेबलेट सैमसंग कंपनी का जिसकी कीमत 15 हजार थी तथा बैग में रखा पर्स, जिसमें फरियादी के ड्राईविंग लायसेन्स एवं कुछ रुपये भी रखे हुये थे, लूट करने वाले व्यक्तियों का हुलिया से उम्र लगभग 22 से 25 वर्ष के थे उन व्यक्तियों के सामने आने पर उनको पहचान लूंगा, जिस समय फरियादी से लूटपाट कर लुटेरों के भागते समय पर फरियादी द्वारा उनका वीडियो भी बनाया गया था। अपराध की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण को जघन्य सनसनीखेज एवं चिह्नित घोषित किया गया था। थाना काकनवानी द्वारा अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 394, 397 भा.दं.सं. में अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान के दौरान आरोपी गोलू पिता गुमान निवासी ग्राम वट्ठा, राजेश पिता भमर भूरिया को गिरफ्तार कर फरियादी से शिनाख्तगी करवाई गई व लूट में गये रुपये 80 हजार रुपये में से 74 हजार रुपये एवं फरियादी का टेबलेट पर्स आरोपीगण से जप्त किये गये तथा आरोपीगण को न्यायालय में प्रस्तु्त कर जेल भेजा गया। विचारण के दौरान आज दिनांक को माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  मोहम्मद सैय्यदुल अबरार  जिला झाबुआ द्वारा आरोपीगण को दोषी पाते हुये आरोपी गोलू पिता गुमान निवासी ग्राम वट्ठा काकनवानी, राजेश पिता भमर भूरिया निवासी पाचलीभीत काकनवानी को धारा 394 सहपठित 397 भा.दं.सं. में  प्रत्येक आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 10-10 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.