मध्यप्रदेश में एनएच सड़क निर्माण कार्यों के लिए ढाई हजार करोड़ की मंजूरी

Updated on 13-03-2022 06:06 PM

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सड़क निर्माण कार्यों के लिए मध्यप्रदेश को ढाई हजार करोड़ रूपए की मंजूरी के लिए केन्द्र सरकार का आभार माना है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के मार्गदर्शन में देश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। मध्यप्रदेश को भी इसका लाभ मिल रहा है। मध्यप्रदेश को मिली राष्ट्रीय राजमार्गों एवं अन्य मार्गों की सौंगात के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री श्री मोदी और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी का हृदय से आभार माना है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश के इंदौर और खरगोन में एनएच-347BG के इंदौर-एदलाबाद खंड (203 कि.मी.) को 4 लेन बनाने के लिए 1162 करोड़ 80 लाख रूपए और उज्जैन-बदनावर खंड (69 कि.मी.) के लिए 1352 करोड़ 56 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है। दोनों मार्गों की कुल लंबाई 272 किलोमीटर होगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय राजमार्गों एवं अन्य मार्गों के रूप में यह बहुत बड़ी सौगात है। गुणवत्तापूर्ण मार्गों के निर्माण और उन्नयन से यातायात की सुगमता के साथ ही मालवा क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.