दो बाइक आपस में टकराई, तीन की मौत, दो गंभीर

Updated on 16-01-2022 06:42 PM

 भोपाल। भीषण कोहरा के कारण शनिवार की रात्रि दो बाइकों में आमने सामने की टक्कर हो गईजिसमें तीन बाइक सवारों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें से एक को जबलपुर एवं एक को दमोह के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।यह घटना प्रदेश के दमोह जिले के तेजगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम लकलका के समीप हुई।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार दमोह जिले के तेजगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम लकलका के समीप शनिवार की रात्रि 10 बजे दमोह के ग्राम अथाई निवासी तीन युवक बाइक से लकलका जा रहे थे कि उसी दौरान लकलका खरीदी केंद्र से धान विक्रय कर बाइक पर सवार दो युवक लकलका से अपने गांव सुहेला जा रहे थे कि इसी बीच लकलका के समीप ही दोनों बाइक कोहरा के कारण आमने सामने से टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार गिर गए जिसमें एक पर सवार तीन युवकों में से दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवकों में से एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।दोनों बाइकों के 1-1 घायल को तत्काल ही जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल लाया गया जहां से एक की हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया गया है।

इस घटना में रामलाल पुत्र ईश्वर यादव उम्र 20 वर्ष निवासी अस्थाई ,राजेंद्र पुत्र रघुवीर यादव 28 वर्ष निवासी हिनौती एवं तीरथ पुत्र पुरुषोत्तम 25 वर्ष निवासी सुहेला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि डेलन पुत्र गोविंद लोधी उम्र 32 वर्ष निवासी सुहेला की हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया गया है जबकि पप्पू पुत्र भैया साहब आदिवासी 30 वर्ष निवासी अथाई का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.